By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बागवानों को दिए गए मूल्य वर्धन ओर विपणन से जुड़े टिप्स
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Uncategorized > बागवानों को दिए गए मूल्य वर्धन ओर विपणन से जुड़े टिप्स
Uncategorized

बागवानों को दिए गए मूल्य वर्धन ओर विपणन से जुड़े टिप्स

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/09/15 at 5:06 PM
Share

अरविंदर सिंह,हमीरपुर: उद्यान विभाग की एचपीशिवा परियोजना प्रबंधन इकाई हमीरपुर की ओर से वीरवार को फूड प्लाजा में कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसकी अध्यक्षता डॉ. राजेश परमार उप-निदेशक उद्यान ने की। कार्यक्रम में सामुदायिक बागबानी उत्पादक एवं विपणन सहकारी समिति लिमिटिड के सदस्यों , शिवा परियोजना के लाभार्थी बागवानों ओर बैंकर्स ने हिस्सा लिया । सहकारी समिति का उद्देश्य बागबानों की सहायता के लिए संयुक्त मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम में उत्पादों का मूल्य वर्धन ओर विपणन से संबंधित जानकारी दी गई जिसमें बताया गया कि समिति के समस्त सदस्य विभिन्न उत्पादों का प्रसंस्करण , मूल्य वर्धन में विपणन समिति के माध्यम से करेंगे।

डॉ. राजेश परमार ने कहा कि समिति की ओर से शेयर पूंजी ओर अन्य स्रोतों से उपलब्ध धनराशि का उपयोग सदस्यों से उत्पादों को क्रय करने के लिए किया जा सकेगा। समिति इन उत्पादों को सीधे अथवा मूल्यवर्धित कर बाजार में संबंधित विक्रेताओं से व्यापारिक संपर्क स्थापित करेगी। परियोजना के माध्यम से समिति को उत्पादों के भंडारण, प्रसंस्करण , मूल्य वर्धन ओर विपणन में वित्तीय ओर भौतिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस परियोजना में वित्तीय सहायता के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक लीड बैंक के तौर पर कार्य कर रहा है ।

उन्होंने कहा कि समिति के सदस्य विभिन्न आगतों (कीटनाशक, खाद, पैकेजिंग मटीरियल, उपकरण आदि) का क्रय भी समिति के माध्यम से कर सकेंगे। समिति सदस्यों की मांग के आधार पर विभिन्न आगतों को समिति की ओर से निर्धारित विक्रेता से थोक भाव में क्रय कर समिति के सदस्यों को बाजार से कम लागत पर सुविधाएं उपलब्ध करा सकती है। समिति के सदस्यों को उपोष्णकटिबंधीय फल फसलों के उत्पादन ओर प्रबंधन में सहयोग प्रदान करना, चिन्हित फसल ओर फसल उत्पादों के प्रसंस्करण लेबलिंग, विपणन ओर फसल आधारित बीमा इत्यादि में सहयोग करना, सदस्यों ओर अन्य हितधारकों को समस्त प्रकार की तकनीकी व सहायक सेवाएं सुलभ उपलब्ध करना, कृषकों की आर्थिक स्थिरता हेतु सहमति के आधार पर व्यापारिक गतिविधियों को संचालित करना इत्यादि इस परियोजना के तहत आता है ।

TAGGED: himachal
admin September 15, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मोदी सरकार ने पूरी की हाटी समुदाय के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग: धूमल
Next Article प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हवाई सेवा जरूरी: कमल शर्मा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में मातृ-शिशु चिकित्सालय के लिए 3.18 करोड़ की स्वीकृति

Ago

चिंतपूर्णी मंदिर में भारी भीड़, व्यवस्थाओं पर बढ़ा दबाव; दर्शन को लगा 2–3 घंटे का समय

Ago

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण पर विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेशवासियों को किया आमंत्रित

Ago

प्रदेश सरकार 8 अक्तूबर से पांगी में प्राकृतिक जौ की खरीद शुरू करेगी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?