मंजूर पठान, चंबा:पंजाब से फरार चल रहे खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के लिए पंजाब पुलिस दबिश दे रही हैं। इसके साथ-साथ हिमाचल में भी अलर्ट जारी किया गया हैं,ताकि वो हिमाचल का रुख ना कर सके। इसके लिए पंजाब के साथ लगते चंबा जिला के प्रवेश द्वार पर डलहौजी पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी हैं और हर आने जाने वाले वाहन की कड़ी सुरक्षा के बीच जांच की जा रही है ताकि कोई अज्ञात व्यक्ति बॉर्डर क्रॉस करके डलहौजी ना पहुंच सकें।
डलहौजी पुलिस तुन्नु हटी और खेरी के क्षेत्र में कड़ी नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा होटल कारोबारियों को खासकर कड़े निर्देश दिए है की वो किसी भी अज्ञात व्यक्ति को एंट्री ना दें और इसकी सूचना पुलिस को तुरंत दें। इसके अलावा डलहौजी टैक्सी यूनियन को भी पुलिस की ओर से सख्त हिदायत दी गई हैं। बता दें की पंजाब के साथ लगते बॉडर तुन्नु हटी और अन्य क्षेत्रों में पुलिस सख़्ती के साथ कार्य कर रही हैं,ताकि अज्ञात व्यक्ति या खालिस्तानी समर्थक डलहौजी में एंट्री ना कर सके।
डलहौजी के डीएसपी हेमंत ठाकुर ने कहा की पंजाब से फरार चल रहे खालिस्तानी समर्थक अमृत पाल सिंह और उनके साथियों को लेकर अलर्ट जारी किया गया हैं। उसी को लेकर डलहौजी पुलिस सख्ती के साथ कार्य कर रही हैं, क्योंकि चंबा जिला के प्रवेश द्वार तुन्नु हटी का क्षेत्र पंजाब के साथ लगता हैं। यहां पुलिस बैरियर और अन्य थानों और चौकियों को निर्देश दिए गए हैं की वो भी कड़ी नजर बनाए रखें। खासकर खेरी तुन्नुहटी क्षेत्र में इसके अलावा होटल कारोबारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं की किसी भी अज्ञात व्यक्ति की सूचना पुलिस को तुरंत दें । इसके अलावा टैक्सी चालक भी ऐसे लोगों की सूचना पुलिस को दें।
