By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अल्का लाम्बा बोली…ये तीन घंटे की मूवी नहीं लोकसभा का चुनाव है, कंगना की होगी जमानत जब्त
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > अल्का लाम्बा बोली…ये तीन घंटे की मूवी नहीं लोकसभा का चुनाव है, कंगना की होगी जमानत जब्त
himachalpolitical

अल्का लाम्बा बोली…ये तीन घंटे की मूवी नहीं लोकसभा का चुनाव है, कंगना की होगी जमानत जब्त

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/05/27 at 2:57 PM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा अल्का लाम्बा ने मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर तंज कसते हुए कहा कि यह कोई तीन घंटे की मूवी नहीं जो फ्लॉप भी हो गई तो कोई बात नहीं,यह लोकसभा का चुनाव है,जहां विकास के लिए प्रतिनिधि को पूरे पांच वर्षों के लिए चुना जाता है।मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अल्का लाम्बा ने कहा कि मंडी की जनता कोई ऐसा प्रतिनिधि नहीं चाहती तो किसी के हाथ की कठपूतली और पपेट बना रहे और यहां के विकास की कोई बात न करें। प्रत्याशी के पास रोड़मैप भी होना चाहिए जोकि कंगना के पास नहीं है।

देश भर में कहीं नहीं भाजपा या मोदी की लहर

इस मौके पर अल्का ने उन भाजपा नेताओं की तस्वीरों वाला एक पोस्टर भी जारी किया जिनपर मामले चल रहे हैं और इन्हें अल्का ने मोदी का परिवार बताया।अल्का ने कहा कि अगर कंगना महिलाओं के साथ अन्याय करने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ अपनी आवाज नहीं उठाएगी तो उसकी जमानत भी जब्त हो जाएगी। अभी कंगना की हार तय है लेकिन महिला न्याय के प्रति आवाज न उठाने पर उसकी जमानत का जब्त होना भी तय है।अल्का लाम्बा ने कहा कि वे अभी तक देश भर के 25 से ज्यादा राज्यों का भ्रमण कर चुकी हैं और उन्हें कहीं पर भी भाजपा या मोदी की लहर नजर नहीं आई है। लाम्बा ने कहा कि इस बार भाजपा ने 400 पार का जो नारा दिया है वो पूरी तरह से जुमला साबित होने वाला है। देश भर में इंडी गठबंधन पूरी तरह से मजबूत स्थिति में खड़ा हुआ है और भाजपा अपने कारनामों के कारण पूरी तरह से घिर चुकी है।

स्वाति मालिवाल पर दी प्रतिक्रिया

अल्का लाम्बा ने स्वाति मालिवाल के मामले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे आम आदमी पार्टी की विधायक रह चुके हैं और स्वाति मालिवाल को नीजि तौर पर जानती हैं। स्वाति मालिवाल एक पढ़ी-लिखी और कानूनों की जानकारी रखने वाली महिला हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि स्वाति के साथ न्याय होगा। क्योंकि इस मामले में महिला आयोग से लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तत्परता से काम कर रहे हैं जबकि भाजपा नेताओं पर लगे आरोपों की कोई जांच नहीं हो रही है।

TAGGED: Mandi National President of Mahila Congress
Chandrika May 27, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राहुल गांधी ने अंबानी अडानी के बहाने पीएम मोदी पर साधा निशाना… अग्निवीर योजना को रद्द करने का वादा
Next Article कर्नल रोहित चौधरी बोले…अग्निवीर योजना देश की सुरक्षा और युवाओं के हित मे नहीं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त

Ago

हिमफेड ने एनसीईएल और बीबीएसएसएल के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद

Ago

जलवायु चुनौतियों के बीच तकनीक आधारित लोक निर्माण व्यवस्था विकसित करने पर जोर

Ago

फोरलेन निर्माण की धीमी रफ्तार और धूल से बढ़ीं लोगों की मुश्किलें

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?