By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला नगर निगम में जुटे सभी पूर्व मेयर और डिप्टी मेयर… इन मुद्दों पर सभी ने दी एकमत से सहमति
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला नगर निगम में जुटे सभी पूर्व मेयर और डिप्टी मेयर… इन मुद्दों पर सभी ने दी एकमत से सहमति
himachalNews

शिमला नगर निगम में जुटे सभी पूर्व मेयर और डिप्टी मेयर… इन मुद्दों पर सभी ने दी एकमत से सहमति

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/11/06 at 10:04 PM
Share

शिमला : कमल भारद्वाज (TSN)- नगर निगम शिमला में सोमवार को पूर्व मेयर और डिप्टी मेयर का जमावड़ा लगा ।नगर निगम के वर्तमान महापौर सुरेंद्र चौहान ने पहल करते हुए नगर निगम के पूर्व महापौर और उपमहापौर को एक सम्मेलन का हिस्सा बनने का न्योता दिया, जिसमें नगर निगम से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा का आवाहन किया गया । इस दौरान शिमला नगर निगम की आय के स्रोत बढ़ाने और 74 में संशोधन को लागू करने पर चर्चा सम्मेलन का केंद्रीय मुद्दा रहा ।

नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने दी ये जानकारी

शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि लगभग सभी महापौर और उपमहापौर ने सम्मेलन में हिस्सा लिया । सम्मेलन के ज़रिए 74वें संशोधन को लागू करने पर चर्चा और नगर निगम के आय के स्रोत बढ़ाने को लेकर पूर्व मेयर और डिप्टी मेयर से सुझाव मांगे गए थे । महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि सभी पूर्व महापौर और उपमहापौर के निर्धारित एजेंडा पर बहुमूल्य सुझाव आए हैं । उन्होंने बताया कि सभी पार्टी से संबंध रखने वाले पूर्व महापौर और उपमहापौर के सुझावों से नगर निगम के मूलभूत पहलुओं को हल करने में मदद मिलेगी ।उन्होंने कहा कि 74 वें संवैधानिक संशोधन को लागू करने को लेकर इस कांफ्रेंस में सहमति बनी है । वहीं नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए भी कई तरह के सुझाव पूर्व मेयर और डिप्टी मेयर की ओर से दिए गए । जिसमें शिमला नगर निगम की संपत्तियों और दूसरे रिसोर्सेस पर ध्यान देने को लेकर भी सुझाव दिए गए हैं । इसके अलावा शहर में ग्रीन टैक्स लगाने को लेकर भी चर्चा हुई और पूर्व मेयर, डिप्टी मेयर ने अपने-अपने सुझाव दिए । इसके अलावा टाउन हॉल से लेकर नगर निगम के अपने सभागार बनाने को लेकर भी गंभीर चर्चा इस कॉन्फ्रेंस में हुई ।

पूर्व महापौर संजय चौहान ने की इस पहल की तारीफ

वहीं CPIM से शिमला के महापौर रहे संजय चौहान ने इस पहल की तारीफ की । उन्होंने कहा कि इस कांफ्रेंस में संविधान के 74वें संविधानिक संशोधन को लागू करने को लेकर सहमति बनी । संजय चौहान ने कहा कि इस संवैधानिक संशोधन में नगर निगम को 18 दायित्व दिए गए हैं, मगर प्रदेश में किसी की भी सरकार रही हो नगर निगम को यह 18 दायित्व नहीं सौंपे गए । जिसमें स्वास्थ्य जैसे कई महत्वपूर्ण विषय शामिल है । संजय चौहान ने कहा कि इसके अलावा शिमला में नगर निगम की भूमि के अधिग्रहण और इस्तेमाल को लेकर भी चर्चा हुई । पूर्व मेयर संजय चौहान ने कहा कि इसके अलावा नगर निगम से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सार्थक बहस इस सम्मेलन में हुई । उन्होंने सुरेंद्र चौहान के कदम को सकारात्मक पहल बताया है।

TAGGED: Shimla All the former mayors and deputy mayors gathered
Chandrika November 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article युवाओं को कुश्ती के गुर सिखा रहे सेवानिवृत्त सैनिक सुनील कुमार,प्रतियोगिताओं में जीत रहे मेडल
Next Article आईटी हब बेंगलुरु में परोसी गई हिमाचली धाम, खूब लगा पहाड़ी नाटियों का तड़का
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?