सोलन : योगेश शर्मा – हिमाचल प्रदेश में हुई बेतरतीब बारिश से करोड़ो का नुकसान हुआ है कई परिवार आज बेघर हो चुके है व कई घर टूट चुके है। शुक्रवार को सोलन में मीडिया से बातचीत में ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बारिश ने लाखों करोड़ों रुपए का नुकसान किया है। लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान एनएच पांच पर देखने को मिला है जहां पर बेतरतीब तरीके से पहाड़ी की कटिंग की गई और डंगे लगाये गए है,उससे आज परवाणु से लेकर
कैथलीघाट तक कई परिवार प्रभावित हुए है ।
जगदीश भारद्वाज ने कहा कि न जाने किस लालच के चलते आज इस फोरलेन का बेढंग तरीके से निर्माण हुआ है । जिसकी वजह से आज हर जगह पर एनएच टूट चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन फोरलेन पर बेहतर सुविधा नही दे पा रही है लेकिन फिर भी टोल वसूला जा रहा है , अब प्रशासन को चाहिए कि इसे बन्द किया जाए ताकि लोगो को राहत मिल सके ।जगदीश भारद्वाज ने कहा कि सरकार और प्रशासन एनएच की स्थिति पर ध्यान दें ताकि लोगो को राहत मिले क्योंकि आज एनएच की वजह से कई गांवों का सम्पर्क शहरों से टूट चुका है । कई ढंगे गिरने की वजह से कई लोगो के आशियानों को खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार इसकी ओर ध्यान देकर लोगो को राहत देने का प्रयास करें।
