राकेश, ऊना: प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार को नामांकन की छंटनी और जांच की प्रक्रिया को भी पूरा कर लिया गया है। नामांकनों की छंटनी ओर जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला ऊना के पांच निर्वाचन क्षेत्रों में 32 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में कुल 37 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे जिसमें से 32 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच प्रक्रिया के दौरान सही पाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि 41-चिंतपूर्णी निर्वाचन क्षेत्र से कुल 8 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र भरें थे जिसमें 7 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र ठीक पाए गए हैं। 42-गगरेट निर्वाचन क्षेत्र में कुल 7 उम्मीदवारों के नामाकंन पत्र दाखिल किए थे जिसमें से सातों नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। 43-हरोली निर्वाचन क्षेत्र के तहत कुल 7 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे जिसमें सभी मुख्य 6 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।
44-ऊना निर्वाचन क्षेत्र में 9 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र भरें गए थे जिसमें 7 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र ठीक पाए गए हैं। 45 -कुटलैहड़ निर्वाचन क्षेत्र में 6 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे जिसमें 5 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार प्रत्याशी की ओर से अपना नामांकन पत्र वापिस लेने की तिथि 29 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
