बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: बिलासपुर जिले मेेें एक बार फिर से डेंगू के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। जिसके चलते बिलासपुर शहर के प्रमुख वार्डो डियारा सेक्टर, रौडा सेक्टर व हाउससिग बोर्ड कालौनी सहित अन्य भागों में डेंगू के अब तक 42 मामले सामने आए हैं। इन रोगियों का घरों पर ही उपचार चल रहा है। हालांकि अब तक स्वास्थ्य विभाग 294 लोगों के टेस्ट कर चुका है। लेकिन उनमें से 42 लोगों की रिपोर्ट पोजिटिव आई है।
गौरतलब है कि बिलासपुर जिले में वर्ष 2018 में डेंगू के सर्वाधिक 2008 मामले सामने आए थे। उस समय स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन को डेंगू पर काबू पाने में कडी मशक्त करनी पडी थी। जिसमें सबसे अधिक मामले स्थानीय डियारा सेक्टर में आए थे। ऐसे में अगर बिलासपुर में वर्ष 2016 से 2022 के मामलों पर गौर करें तो वर्ष 2016 में 21,वर्ष 2017 में 157,वर्ष 2018 में 2008, वर्ष 2019 में 31, वर्ष 2020 में एक, वर्ष 2021 में 56 व वर्ष 2022 में अब तक 42 मामले सामने आए है।
विभाग द्वारा गठित टीमें लोगों को कर रही जागरूक
जिला स्थास्थ्य विभाग की ओर से बिलासपुर शहर में डेंगू पर काबू पाने के लिए एक ओर जहां टीमें लोगों को जागरूक कर रही है। वहीं नगर परिषद द्वारा फोगिंग की जा रही है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा प्रवीण कुमार ने कहा कि बरसात के मौसम समाप्त होने के बाद मच्छरों में बरीधि हो जाती है। जिस कारण डेंगू के मामलों में बढोतरी होनी शुरू हो जाती है। इसी के चलते बिलासपुर में अब तक डेंगू के 42 मामले सामने आए है। इन रोगियों का घरों पर ही उपचार चल रहा है। स्थिति नियंत्रण में है। विभाग द्वारा गठित टीमें लोगों को जागरूक कर रही है।
