अरविंदर सिंह,हमीरपुर: प्रदेश में विधानसभा चुनावों के बाद स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम मशीनों की पहरेदारी में स्ट्रांग रूम के बाहर है तंबू लगाकर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध है बीजेपी की ओर से जताया जा रहा है इसे लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग में भी शिकायत की थी तो वही वहीं अब प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने ऐसे राजनीतिक दलों और पार्टियों का अधिकार है करार दिया है।
धूमल ने कांग्रेस पार्टी की ओर से स्ट्रांग रूम के बाहर तंबू लगाने के प्रश्न पर कहा कि पूर्व में मतपत्र की गिनती के दौरान उन्होंने भी मात्रपत्रों की पहरेदारी की थी और तब भी पार्टियां अपने तंबू लगाती थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपने शक को दूर करने का हक है । उन्होंने कहा कि अब तो चुनाव आयोग की ओर से भी तंबू लगाने की अनुमति दे दी गई है। वहीं उन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के परिणामों को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रदेश में जीत के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के दावे पर पलटवार करते हुए कहा कि 8 दिसंबर को होने वाली मतगणना में सब स्पष्ट हो जाएगा।
हमीरपुर में पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चुनाव संपन्न हो चुके हैं और मतगणना के दौरान किस पार्टी को कितनी सीटें मिलती हैं सब स्पष्ट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दावों की पोल भी 8 दिसंबर को खुल जाएगी। वहीं भाजपा नेताओं के पत्र बम व मीडिया में हो रहे ऑडियो लिक के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि अगर चुनावों में भीतरीघात हुआ है तो यह पार्टी को नुकसान करेगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में नेताओं को सही प्लेटफार्म पर अपनी बात रखनी चाहिए।
