संजीव महाजन,नूरपुर: ज्वाली विधानसभा में ज्वाली पुलिस ने देहरी पनालथ में युवक से 51.65 ग्राम चरस व 2.19 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। ज्वाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात को देहरी में सुनील कुमार पुत्र मदन लाल से 51.65 ग्राम चरस व 2.19 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस नशा माफिया के खिलाफ सख्ती से निपट रही हैं। उन्होंने कहा कि देहरी में सुनील कुमार से 51.65 ग्राम चरस व 2.19 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है जिस पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है जिसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
