बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रणधीर शर्मा ने कहा कि उन्हें भारी जनसमर्थन मिल रहा है। रणधीर शर्मा ने का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने श्री नैना देवी में 5 बार विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान आयोजित जनसभा में उनकी सभी मांगों को माना था और जो भी मांगे मानी थी उनको पूरा किया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के समय में जगह-जगह स्कूल खोले गए, आईटीआई खोली गई। डिग्री कॉलेज स्वारघाट विद्युत का सबडिवीजन स्वारघाट, श्री नैना देवी का सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सरकारी करण, 5 पशु चिकित्सालय अपग्रेड हुए, जुखाला में सब्जी मंडी तो मजारी में अनाज मंडी,इसके अलावा 6 पटवार सर्कल क्षेत्र में खुले हैं।
