राकेश, ऊना: प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने है। 9 दिनों का समय चुनावों के लिए शेष रह गया है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल चुनावी प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। एक तरफ जहां पार्टी प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं , तो वहीं केंद्रीय नेता भी अपने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनता को अपनी तरफ खींचने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ऊना सदर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी सतपाल सत्ती के लिए मतदाताओं से समर्थन मांगा।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री एक अलग ही अंदाज दिखाई दिया। उन्होंने नुक्कड़ जनसभा के बाद युवा मतदाताओं और महिला मतदाताओं के साथ सेल्फी अंदाज में खुले दिल के साथ फोटो खिंचवाई। उनके इस अंदाज से लोग काफी खुश नजर आए। अनुराग ने यहां कई नुक्कड जनसभाओं को संबोधित किया।
उन्होंने यहां एक पत्रकार वार्ता में डबल इंजन सरकार के दम पर एक बार फिर से हिमाचल में चुनावी जीत दर्ज कर दोबारा सरकार बनाने का दावा किया । उन्होंने कांग्रेस की गारंटी योजना में ओ पी एस को शामिल करने पर कांग्रेस के गारंटी पत्र को फर्जी पत्र बताया और कांग्रेस की ओर से पूर्व में की गई घोषणाओं के घोषणाओं तक ही सीमित रहने की बात कही ।
खैर अब यह समय ही तय करेगा कि केंद्रीय मंत्री का यह सेल्फी अंदाज मतदाताओं को रिझाने में सफल हो पाता है या नहीं ओर ऊना सदर सीट से जनता सतपाल सत्ती को जीत दिलवाती हैं या नहीं।
