सोलन : योगेश शर्मा -हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां करनी शुरू कर दी है, इसी के मद्देनजर शनिवार को सोलन के कांगड़ा हमीरपुर मैत्री सभा हॉल में भाजपा सोलन मंडल का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता हिमाचल के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल ने की, इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने की जरूरत है।
सोलन में भाजपा सोलन मंडल का सयुंक्त मोर्चा सम्मेलन
सैजल ने कहा कि भाजपा का मकसद हरगांव,हर गली नहीं बल्कि हर घर तक पहुंचना है ताकि लोगों से सीधा संपर्क किया जा सके । मीडिया से बातचीत में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल ने कहा कि केंद्र सरकार के 9 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए रहे हैं और इसी बात का नारा लोकसभा चुनाव के लिए दिया गया है। उन्होंने कहा कि बूथ सशक्तिकरण और महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत जिला सोलन में भी विभिन्न कार्यक्रमों के साथ हो चुकी है और इस तरह के कार्यक्रम आगे भी किए जाएंगे ।
सैजल ने कहा कि आज सोलन मंडल का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया गया ।जिसमें 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के लिए आह्वान किया गया है,उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव देश की सुरक्षा की दृष्टि से,देश के गौरव की दृष्टि से,संस्कृति संरक्षण और गरीब उत्थान की दृष्टि से रहने वाला है ।ऐसे में देश की जनता भी चाहती है नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने और देश को आगे लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ सोलन में भाजपा पूरी तरह से तैयार है।
