राहुल चावला,धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के सलूणी उपमंडल की भांदल पंचायत के एक गांव में युवक मनोहर की ह+त्या न केवल प्रदेश बल्कि देशभर के समाचारों की सुर्खियां बनी हुई हैं। लगातार इस हत्या+कांड को लेकर प्रदेश में प्रदर्शन हो रहे हैं और बीजेपी इसे लेकर कांग्रेस पर हमला+वर हो रही हैं लेकिन इसी बीच प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने चंबा में हुए इस हत्या+कांड के बारे में जानकारी ना होने की बात कह कर सबको हैरान कर दिया हैं।
कांगड़ा वैली कार्निवल का मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन करने पहुंचे कृषि मंत्री चंद्र कुमार से जब चंबा में हुए मनोहर हत्या+कांड के बारे में सवाल पूछा गया कि प्रदेश सरकार का कोई मंत्री या विधायक अभी चंबा में पी+ड़ित परिवार से क्यों नहीं मिला तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में अभी कुछ पता ही नहीं है और पत्रकारों के माध्यम से ही उन्हें इस घटना के बारे जानकारी मिली हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही हैं वहीं जब कृषि मंत्री से सवाल पूछे जा रहे थे तो उनके पीछे खड़े हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव पुनीत मल्ली उन्हें जबाब का उत्तर देने का प्रयास कर रहे थे, बाबजूद इसके मंत्री पुनीत मल्ली की बात नहीं समझ सके।
संवदेनहिंता तो तब सामने आई जब मंत्री ने एक महिला के साथ अपनी संवेदना जता दी इससे यह साफ हो गया कि मंत्री को इस बात की जानकारी ही नहीं है कि आखिर में ह+त्या हुई किसकी हैं?
उन्होंने कहा कि वे पी+ड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हैं और वह पुलिस अन्य जांच एजेंसियों को भी आदेश जारी करके यह कहेंगे कि इस घटना के पीछे जो भी दो+षी हैं उन लोगों को जल्द सला+खों के पीछे धकेला जाए ताकि पी+ड़ित परिवार को भी न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में किसी भी प्रकार की हिंदू मुसलमान की लड़ा+ई नहीं हैं। सभी लोग सौहार्दपूर्ण तरीके से रहते हैं और अगर हिमाचल प्रदेश में कभी इक्का-दुक्का ऐसी कोई घटना हो जाती है तो उसे हिंदू मुसलमान के साथ जोड़कर नहीं देखना चाहिए।
चंद्र कुमार से पूछा गया कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को चंबा नहीं जाने दिया गया और उन्होंने रास्ते में ही विरोध प्रदर्शन किया तो चंद्र कुमार ने कहा कि इस बारे उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है, लेकिन अब विपक्ष के पास करने को कुछ भी नहीं है इसलिए वह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग अब धरना प्रदर्शन करके ही अपना काम चला रहे हैं।
