राकेश,ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के सलोह में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में शनिवार को एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में संस्थान से पिछले पांच सालों में पास आउट हुए 300 के करीब स्टूडेंट भी शामिल हुए। इस एलुमनाई मीट में मुख्यातिथि के रूप में हिमाचल टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी अभिषेक जैन ने मुख्य रूप से की शिरकत की जबकि डीसी उना राघव शर्मा व ट्रिपलआईटी ऊना व अन्य स्टाफ भी इस मीट में मौजूद रहे।
हिमाचल टेक्निकल एजुकेशन के सेक्रेटरी अभिषेक जैन ने बताया की इंडियन इंस्टिट्यूट इंफॉर्मेशन ऑफ टेक्नोलॉजी संस्थान ऊना जो कि भारत का एक बहुत ही अग्रणी संस्थान और हिमाचल की शान है जिसमें आज पहली एलुमनाई मीट का आयोजन किया जा रहाहैं। इस कार्यक्रम में इस संस्थान से पिछले 5 सालों में पास आउट हुए 300 के करीब विद्यार्थी भी हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले एक मीटिंग का भी आयोजन किया गया जिसमें डीसी राघव शर्मा व अन्य अधिकारी भी संस्थान के मौजूद रहे। इसमें चर्चा की गई कि किस प्रकार से यह संस्थान जो की ऊना में स्थित हैं।
उन्होंने कहा कि आजकल सूचना प्रौद्योगिकी का समय है और सूचना प्रौद्योगिकी के इस समय में राष्ट्रीय स्तर का संस्थान ट्रिपल आई टी ऊना में हैं। इस एलुमनाई मीट में किस तरह से जॉब्स क्रेट्स कर सकते हैं, किस तरह से हम इंडस्ट्री एक्टिविटीज आईटी सेक्टर में ला सकते हैं और किस तरह से विभिन्न विभागों की गतिविधियों में आईटी सेक्टर का इस्तेमाल करके लोगों के जीवन के स्तर को इंप्रूव किया जा सके इसके बारे में आज हमने चर्चा की हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान पूरे हिमाचल में बेहतरीन सर्विस देगा।
