संजु चौधरी, शिमला: शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस, भाजपा और सीपीआईएम के अलावा आम आदमी पार्टी ने भी चुनावी ताल ठोक दी हैं। आम आदमी पार्टी ने सभी वार्डों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया हैं। शनिवार को शिमला के मॉलरोड से आम आदमी ने चुनाव प्रचार शुरू किया जिसमें आम आदमी पार्टी हिमाचल के प्रभारी जगदीप सिंह मौजूद रहे और मॉल रोड से चुनाव प्रचार की शुरुआत की और शिमला के सभी 34 वार्डों पर चुनाव लड़ने की बात कही।
आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रभारी जगदीप सिंह ने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डों में आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारने जा रही हैं। साफ छवि वालों को आम आदमी पार्टी टिकट देगी। शनिवार को मॉल रोड से चुनाव प्रचार शुरू किया गया है और घर घर जा कर लोगों को आम आदमी पार्टी भाजपा, कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाने के साथ ही लोगों से सुझाव लेकर मेनिफेस्टो भी तैयार करेगी। इसके लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने जो वादे किए थे वह पूरे नहीं किए। 300 यूनिट बिजली देने की जगह बिजली ही मंहगी कर दी हैं। भाजपा कांग्रेस आम जनता पर टैक्स लगाने का काम कर रही हैं। शिमला पर्यटन स्थल है लेकिन यहां पर सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं हैं । पार्किंग तक कि व्यवस्था आज तक नहीं हो पाई है और कूड़े तक के पैसे लोगों से वसूले जाते है और यदि आम आदमी पार्टी नगर निगम पर काबिज होती है तो शिमला के लोगों को टैक्स से राहत देने का सबसे पहले काम किया जाएगा ओर लोगों को मूलभूत सेवाएं निःशुक्ल दी जाएंगी।
