By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पीएम श्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसा में सजा एलुमनी मिलन समारोह, पूर्व छात्रों को किया सम्मानित
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पीएम श्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसा में सजा एलुमनी मिलन समारोह, पूर्व छात्रों को किया सम्मानित
himachalNews

पीएम श्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसा में सजा एलुमनी मिलन समारोह, पूर्व छात्रों को किया सम्मानित

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/06/29 at 5:42 PM
Share

चंबा ,मंजूर पठान -:चंबा जिले के तीसा स्थित पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एलुमनी मीट का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के उन पूर्व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा पूरी करने के बाद राजनीति, प्रशासन, व्यवसाय और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व छात्र, शिक्षक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व छात्रों ने अपने छात्र जीवन की यादें साझा कीं और वर्तमान विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और शिक्षा के महत्व का संदेश दिया।

विद्यालय के पूर्व छात्र एवं चुराह के विधायक डॉ. हंसराज तथा हिमाचल प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष दिलदार अली बट्ट को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। दोनों अतिथियों ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने और समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व छात्रों को एक मंच पर लाना और वर्तमान विद्यार्थियों को उनके अनुभवों से प्रेरणा देना रहा।इस अवसर पर चुराह के विधायक एवं विद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. हंसराज ने कहा कि उन्होंने भी इसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है और आज फिर उसी प्रांगण में आकर सम्मानित होना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने विद्यालय प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हर वर्ष होने चाहिए, जिससे पुराने छात्र एक-दूसरे से जुड़ सकें और अपने अनुभव नई पीढ़ी के साथ साझा कर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दे सकें।हिमाचल प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष एवं विद्यालय के पूर्व छात्र दिलदार अली बट्ट ने भी इस पहल की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि यह विद्यालय वर्ष 1962 में प्राथमिक विद्यालय के रूप में शुरू हुआ था और आज हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को संवार रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्रों के सहयोग से कमजोर और जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य घनश्याम ठाकुर ने बताया कि एलुमनी मीट का उद्देश्य विद्यालय के पूर्व छात्रों को एक मंच पर लाना और वर्तमान विद्यार्थियों को उनके संघर्ष और सफलता की कहानियों से प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन और सकारात्मक प्रेरणा मिलती रहे।

TAGGED: Chamba PM SHRI Adarsh ​​Senior Secondary School
Chandrika June 29, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अमरनाथ यात्रा सेवा के लिए नूरपुर से सेवादारों का जत्था पहलगाम रवाना
Next Article हिमाचल सरकार ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए जारी किए 212 करोड़ रुपये, कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पंचायत समिति श्री नैना देवी जी में भाजपा का बहुमत, रूप लाल ठाकुर अध्यक्ष और कमला देवी बनीं उपाध्यक्ष

Ago

धर्मशाला पंचायत समिति में भाजपा की बढ़त, आलोक कुमार अध्यक्ष और सरोज कुमारी उपाध्यक्ष निर्वाचित

Ago

हमीरपुर में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए विशेष रेबीज टीकाकरण अभियान शुरू

Ago

आपदा मुक्ति के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया हवन,सांसद सिकंदर कुमार के डाली आहुतियां, सरकार पर किया तीखा प्रहार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?