By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल सरकार ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए जारी किए 212 करोड़ रुपये, कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल सरकार ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए जारी किए 212 करोड़ रुपये, कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत
himachalNews

हिमाचल सरकार ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए जारी किए 212 करोड़ रुपये, कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/06/29 at 6:03 PM
Share

शिमला, 29 जून-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के निपटारे की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 27 जून तक 212 करोड़ रुपये जारी किए हैं। सरकार का कहना है कि वित्तीय अनुशासन और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के कारण कर्मचारियों तथा पेंशनरों को लंबे समय से लंबित वित्तीय लाभ तेजी से उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

जारी राशि में 131.03 करोड़ रुपये पेंशनरों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के भुगतान के लिए तथा 80.97 करोड़ रुपये सरकारी कर्मचारियों के दावों के निपटारे के लिए स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर वित्त विभाग ने यह राशि जारी की है ताकि लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जा सके। सरकार ने संबंधित कर्मचारियों और पेंशनरों से अपने भुगतान की जानकारी के लिए आहरण एवं वितरण अधिकारियों से संपर्क करने का आग्रह किया है।सरकार का दावा है कि कर्मचारियों और पेंशनरों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए वर्षों से लंबित वित्तीय दायित्वों का चरणबद्ध समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए अथवा दिवंगत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और उनके आश्रितों को भी राहत प्रदान की गई है। जिनकी मूल पेंशन 25 हजार रुपये प्रतिमाह तथा पारिवारिक पेंशन 15 हजार रुपये प्रतिमाह तक है, उनके लंबित एरियर जारी कर दिए गए हैं।इसके अलावा, एक जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त हुए पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनरों के संशोधित पेंशन एरियर का पूर्ण भुगतान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। सरकार का कहना है कि इससे हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार को आरडीजी और जीएसटी क्षतिपूर्ति के रूप में केंद्र से लगभग 60 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता मिली थी, लेकिन कर्मचारियों और पेंशनरों को छठे वेतन आयोग के एरियर तथा अन्य देय लाभ समय पर नहीं मिल सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सत्ता संभालने के बाद कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया और अब वित्तीय स्थिति में सुधार के साथ लंबित वित्तीय लाभों का भुगतान भी सुनिश्चित किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का “व्यवस्था परिवर्तन” केवल आर्थिक सुधार तक सीमित नहीं है, बल्कि कर्मचारियों, पेंशनरों और आम जनता का सरकार पर विश्वास मजबूत करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है।

TAGGED: Shimla Himachal government medical reimbursement
Chandrika June 29, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पीएम श्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसा में सजा एलुमनी मिलन समारोह, पूर्व छात्रों को किया सम्मानित
Next Article जुखाला कॉलेज में संकाय बहाली की मांग पर आंदोलन जारी, मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी धरना जारी रखने का ऐलान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

जुखाला कॉलेज में संकाय बहाली की मांग पर आंदोलन जारी, मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी धरना जारी रखने का ऐलान

Ago

पीएम श्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसा में सजा एलुमनी मिलन समारोह, पूर्व छात्रों को किया सम्मानित

Ago

अमरनाथ यात्रा सेवा के लिए नूरपुर से सेवादारों का जत्था पहलगाम रवाना

Ago

मोदी सरकार के 12 वर्षों में देश ने विकास की नई उड़ान भरी, हिमाचल को मिली ऐतिहासिक सौगातें : अनुराग ठाकुर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?