बिलासपुर ; सुभाष ठाकुर -एम्स बिलासपुर में व्यास चैरीटेबल ट्रस्ट की ओर से संचालित किया जा रहा है। लंगर मरीजों और तीमारदारों के लिए कारगर साबित हो रहा है। यह लंगर निशुल्क चलाया जा रहा है। जिसकी खूब सराहना हो रही है। इस लंगर का लाभ उपचार के लिए आने वाले लोगों को मिल रहा है। हर रोज करीब 500 लोग यहां पर भरपेट खाना खाते हैं। यहां पर खाना वितरित करने के लिए कई लोग लगे रहते हैं।
चैरीटेबल सदस्य रवि कुमार ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए ही यह लंगर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी भविष्य में इस लंगर को चलाया जाएगा।। उन्होंने बताया कि यहां पर किसी भी व्यक्ति से किसी तरह के जार्च नहीं लिए जाते हैं। लोगों को संस्था की ओर से निशुल्क सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि एम्स आने वाले लोग यहां पर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
