By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चिलचिलाती गर्मी के बीच ब्यास नदी के ठंडे पानी में रिवर राफ्टिंग का मजा ले रहे हैं पर्यटक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > चिलचिलाती गर्मी के बीच ब्यास नदी के ठंडे पानी में रिवर राफ्टिंग का मजा ले रहे हैं पर्यटक
himachalNews

चिलचिलाती गर्मी के बीच ब्यास नदी के ठंडे पानी में रिवर राफ्टिंग का मजा ले रहे हैं पर्यटक

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/06/14 at 2:08 PM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-मई व जून माह की प्रचंड गर्मी ने इस बार कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मैदानी इलाकों मे लगातार बढ़ते तापमान के बीच ठंडक पाने के लिए टूरिस्ट पहाडा़े की ओर रुख कर रहे हैं।ऐसे में चिलचिलाती गर्मी के बीचे कुल्लू-मनाली की तरफ जा रहे पर्यटक ब्यास नदी के ठंडे पानी में उफनती लहरों के बीच होने वाली राफ्टिंग जैसी एडवेंचर्स गतिविधि में खुद को शामिल करने से रोक नहीं पा रहे हैं।

तपती गर्मी से राहत पाने के लिए पहुंच रहे हिमाचल

मंडी जिला के झीड़ी में पंजीकृत राफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा रिवर राफ्टिंग करवाई जाती है।पर्यटक बड़ी संख्या में यहां पर रूककर राफ्टिंग का आनंद उठा रहे हैं। दूसरे राज्यों से आए पर्यटक रेवा प्रणव, मीनाक्षी,अनुष्का,गौरव दीपाकेला और तुषारकाड बोबले ने बताया कि उनके इलाकों में इन दिनों प्रचंड गर्मी की मार पड़ रही है। दिल्ली जैसे शहर में तो सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है।लेकिन हिमाचल प्रदेश में आकर उन्हें शीतलता का अहसास हो रहा है। राफ्टिंग के अपने अनुभवों को साझा करते हुए इन्होंने बताया कि यह एक साहसिक गतिविधि है।राफ्टिंग के दौरान डर बहुत ज्यादा लगा लेकिन उससे कहीं ज्यादा मजा आया। उफनती नदी के बीच राफ्ट में बैठकर सफर करने का अपना एक अलग ही अनुभव था जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

पूरी सेफ्टी के साथ करवाई जा रही है राफ्टिंग

राफ्टिंग एसोसिएशन झीड़ी के उपाध्यक्ष चंद्रकिरण ठाकुर ने बताया कि गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष पर्यटकों की संख्या में अभी तक थोड़ी कमी देखने को मिल रही है लेकिन पर्यटक यहां आकर राफ्टिंग का आनंद उठा रहे हैं।राफ्टिंग के दौरान सुरक्षा के सभी पुख्ता प्रबंध किए जाते हैं और प्रशिक्षित व लाइसेंसधारी व्यक्ति को ही राफ्ट के संचालन का कार्य सौंपा जाता है।यहां पर दो प्रकार की राइड करवाई जा रही है जिसमें एक 7 किलोमीटर की है तो दूसरी 14 किलोमीटर की।अधिकतर पर्यटक 14 किलोमीटर वाली लंबी राइड का आनंद उठाना पसंद करते हैं।बता दें कि इन दिनों हिमाचल प्रदेश में टूरिस्ट सीजन चला हुआ है। लोग तपती गर्मी से राहत पाने के लिए पहाड़ों का रूख कर रहे हैं। संबंधित पर्यटन स्थलों में जो भी एडवेंचर्स गतिविधियां करवाई जाती हैं,उनमें पर्यटक बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ भाग ले रहे हैं।

TAGGED: Mandi river rafting
Chandrika June 14, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article फॉरेस्ट राइट एक्ट 2006 के लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश… ट्राइबल के लोगों को मिलेगा फायदा
Next Article हमीरपुर के इस अस्पताल की फार्मेसी में मिलने वाले दो महत्वपूर्ण इंजेक्शन की बिक्री पर लगी रोक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?