संजीव महाजन,नूरपुर: अक्सर आपने लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि भगवान उन्हें कुछ दे न देर पर कोई ऐसी बीमारी ना दे जिसकी वजह से उनका सब कुछ दाव पर लग जाए। ऐसा ही कुछ हुआ हैं विधानसभा नूरपुर की पंचायत पदरेहड गांव मदनपुर, डाकघर गुरचाल के 25 वर्षीय अमित कुमार के साथ। अमित कुमार, पुत्र परशोत्तम लाल आज जिंदगी-मौत की लड़ाई लड़ रहा हैं। अमित कुमार को पहले पीलिया हुआ था तो वह इसका इलाज करवा रहा था कि अचानक उसे प्लास्टिक एनिमिया हो गया जिसके कारण हड्डियों के माध्यम से जो खून बनता है वो बनना बंद हो रहा हैं।
अपने लाडले की बीमारी को देखते हुए परिवार अमित कुमार को लेकर टांडा मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाने लेकर गए तो वहां से अमित कुमार को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। चंडीगढ़ पीजीआई में अमित कुमार का इलाज चल रहा हैं। वहां उसे खून चढ़ाया जा रहा है लेकिन बाहर से खून जाने पर वह खून नाक व अन्य अंगों से निकल कर बाहर आ जा रहा हैं। अमित कुमार एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखता हैं। अमित कुमार के पिता दहाड़ी पर ड्राइवरी करते हैं ओर माता गृहणी हैं।
अमित कुमार की दो बहनें हैं। एक की शादी हो चुकी हैं। परिवार के हालात ऐसे हैं कि अगर वह अपना घर जमीन बेच दे तो भी अपने बेटे का इलाज करवा नहीं सकते l इस बीमारी का सिर्फ एक ही इलाज हैं। बोन मैरो ट्रांसप्लांट ( Marrow Transplant) जिसका डॉक्टर्स ने 15 लाख का खर्चा बताया हैं। डॉक्टर्स का कहना है की ट्रीटमेंट के समय कोई और इन्फेक्शन निकला तो तब ट्रांसप्लांट (Transplant) का खर्चा 15-25 लाख तक आएगा। बचने के चांस 20 फ़ीसदी तक हैं। परिवार के पास अपने बेटे के इलाज के लिए पर्याप्त धनराशि नहीं है ऐसे में उन्होंने आमजन से यह गुहार लगाई है कि वह उनके बेटे के इलाज के लिए उनकी मदद करें।
पीड़ित अमित के पिता परशोतम ने बताया कि वह नूरपूर की पदरेहड पंचायत के रहने वाले हैं और मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके बेटे को एक गंभीर बीमारी लगी हुई है जिसका वह इलाज करवा रहे हैं लेकिन अब उनके बेटे के इलाज के लिए डॉक्टर ने बोन मैरो ट्रांसप्लांट का विकल्प बताया हैं। इस ट्रांसप्लांट के लिए 15 से 20 लाख रुपए का खर्च आना हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पास जितना भी पैसा था वह मैं इसके इलाज के लिए खर्च कर चुका हूं इसलिए मैं मीडिया के माध्यम से सभी लोगों से अपील करता हूं कि हमारी मदद करें ताकि मैं अपने बेटे का इलाज करवा सकूं।
वहीं पनदरेहड पंचायत उप प्रधान सिकंदर राणा ने कहा कि मेरा सभी नुरपुर वासियों, प्रदेश वासियों व देश वासियों से निवेदन है कि हमारी पंचायत का एक लड़का अमित गंभीर बीमारी की वजह से पीजीआई में भर्ती हैं। वहां उसका बोन मैरो ट्रांसप्लांट होना हैं। इस ट्रांसप्लांट के लिए परिवार को 15 से 20 रुपए की जरूरत हैं। परिवार गरीब है और ऐसे में इतना ज्यादा खर्चा कर पाना उनके लिए किसी भी तरह से संभव नहीं है हालांकि उन्होंने बताया कि सभी लोगों के सहयोग से अभी तक साढ़े तीन लाख रुपया एकत्र हो चुका हैं।
उन्होंने अपनी पंचायत में घर-घर जाकर लोगों से अमित के इलाज के लिए पैसा इकट्ठा किया हैं। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से यह अपील की है कि वह अमित और उसके परिवार की सहायता के लिए आगे आए और जो भी सहायता जिस व्यक्ति से बन पड़ती है वह की जाए जिससे कि अमित का इलाज हो सके और वह स्वस्थ होकर अपने घर वापस आ सके।
