राकेश,ऊना: ऊना विभाग की टीम की ओर से एक बड़ी कार्रवाई अमल लाई गई हैं। यहां वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से लकड़ी ले जा रही 7 गाड़ियों को पकड़ने में सफलता हासिल की हैं। इन सभी गाड़ियों को वन विभाग की टीम ने अलग अलग जगह से पकड़ा हैं। इनमे से पकड़ी गई सभी गाड़ियों के पास कोई भी सही कागजात नहीं मिला हैं।
वन विभाग ने इन गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी हैं। डीएफओ सुशील ने बताया की इन पकड़ी गई गाड़ियों को वन विभाग की अलग अलग टीम की ओर से पकड़ा गया हैं। विभाग अब इस मामले में आगामी जांच में जुट गया हैं।
