नाहन/देवेन्द्र कुमार: देश के गृह मंत्री अमित शाह 15 अक्टूबर को सिरमौर जिला के दौरे पर पहुंचेगे। अमित शाह गिरिपार क्षेत्र के सतोंन आभार रैली में शिरकत करेंगे। बतौर गृह मंत्री अमित शाह पहली मर्तबा सिरमौर जिला में पहुंच रहे है। दरअसल गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित करने की दशकों से मांग चली आ रही थी। जिसको हाल में केंद्रीय कैबिनेट ने स्वीकृति प्रदान की। जिसके बाद अब इस इलाके में आभार रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे और केंद्रीय मंत्री का आभार जताएंगे।
अमित शाह के कार्य की आभार रैली को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार तैयारियां चल रही है लोग पारंपरिक तरीके से यहां अमित शाह का स्वागत करेंगे। पूर्व विधायक व क्षेत्र के भाजपा नेता बलदेव तोमर का कहना है कि साल 1967 से चली आ रही मांग को केंद्र सरकार ने पूरा किया है जिसके बाद गिरीपार के 3 लाख लोगों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का विशेष सहयोग रहा है गंभीरता से इस मामले को केंद्र के सामने उठाया।
