सचिन शर्मा,मनाली: प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है और इस बार इन चुनावों में प्रदेश में सरकार नहीं बल्कि रिवाज़ बदलेगा। यह बात शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मीडिया से रूबरू होते हुए कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है और प्रदेश में इस बार सरकार नहीं रिवाज बदलेंगे। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर एक बार फिर से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे और से अधिक सीटों के साथ एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार आएगी।
उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जा रही है और समाप्त हो रही है। कांग्रेस के बड़े नेता भी अब भाजपा में शामिल हो रहे हैं और उनके कई और लोग भी भाजपा में आने वाले है समय में शामिल होने वाले हैं। यही वजह हैं प्रदेश में एक बार फिर सरकार भाजपा की बननी है ।
