नाहन/देवेन्द्र कुमार: हिमाचल में सिरमौर के सतौन में भाजपा की हाटी आभार रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री जयराम और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज ने उनका हिमाचली अंदाज में टोपी और शॉल भेंट कर स्वागत किया।
मंच से रैली को संबोधित को करते हुए हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गृहमंत्री अमित शाह को सिरमौर के इतिहास के बार में विस्तार से बताया और भाजपा की उपलब्धियों को गिनाया।

उन्होंने कहा कि देश के बाकी राज्यों में रिवाज बदला है तौ अबकी बार हिमाचल में भी रिवाज बदलेंगा। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप समेत कई दिग्गज नेता आभार रैली में शामिल हुए। रैली में पांवटा, शिलाई, रेणुकाजी और पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से हजारों लोगों की भीड़ जुटी हुई है।

