संजय महाजन, नूरपुर: नूरपुर के बक्शी टेक चंद गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नूरपुर में सात दिवसीय स्पेशल एनएसएस कैंप की शुरुआत हुई। इस एनएसएस कैंप में नगरपालिका के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अशोक शर्मा ने स्वयं सेवियों को 2100 रुपए की धनराशि भी भेंट की।
स्कूल की प्रधानाचार्य चंद्र रेखा शर्मा ने बताया की इस सात दिवसीय एन.एस.एस कैंप में 50 स्वयंसेवी भाग ले रहे है। यह स्वयं सेवी सात दिनों तक अनुशासन में रहते हुए विभिन्न कार्यों को अंजाम देंगे। यह स्वयं सेवी वार्ड नंबर 8 में साफ सफाई के अलावा हर रोज रैली के माध्यम से लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा निवारण आदि विषयों पर भी जागरूक करेंगे।उन्होंने कहा कि स्वयं सेवियों का उद्देश्य ही अपने लिए नहीं बल्कि दूसरों के काम आना होता है।
