नाहन/देवेन्द्र कुमार: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिरमौर विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। सिरमौर के सतौन में हाटी आभार रैली में अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के बाकी राज्यों में रिवाज बदला है तौ अबकी बार हिमाचल में भी रिवाज बदलेंगा।
केंद्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी सिरमौर के सतौन में हाटी आभार रैली को संबोधित कर रहे हैं।#हिमाचल_में_फिर_भाजपा
👇👇https://t.co/cTNfrznh4Z
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) October 15, 2022
प्रधानमंत्री जी ने एक निर्णय करके यहां के हाटी समुदाय को 55 वर्ष के संघर्ष को एक झटके में समाप्त कर दिया। मोदी जी आपकी तकलीफ समझते हैं, क्योंकि सालों तक यहां संगठन का काम किया है। वो हमेशा कहते हैं हिमाचल मेरा है, क्योंकि उनका हिमाचल वासियों से लगाव है। अमित शाह ने कहा कि चाहे शिक्षा में हो, चाहे राजनीतिक हो या सरकारी नौकरियों का, ये तीनों आरक्षण हाटी समुदाय को मिलने वाले हैं, इसकी मैं आपको बधाइयां देता हूं।
