By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कुल्लू की 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी CPIM, गांव-गांव जाकर अभियान शुरू
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > कुल्लू की 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी CPIM, गांव-गांव जाकर अभियान शुरू
electionhimachalpolitical

कुल्लू की 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी CPIM, गांव-गांव जाकर अभियान शुरू

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/10/15 at 2:29 PM
Share

कुल्लू/मनमिन्द्र अरोड़ा: हिमाचल प्रदेश में जहां विधानसभा चुनावों का ऐलान हो गया है। विभिन्न राजनीतिक दल भी अपने-अपने प्रत्याशियों के चयन में जुट गए हैं। ऐसे में हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा सीटों पर इन दिनों राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश की 12 विधानसभा सीटों पर सीपीआईएम ने भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है। जिसके तहत जिला कुल्लू की 2 विधानसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा हो गई है। कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से हौतम सिंह सोंखला और आनी विधानसभा क्षेत्र से देवकीनंद विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सीपीआईएम ने भी इसके लिए अभियान शुरू कर दिया है।

कुल्लू में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सीपीआईएम के प्रत्याशी हौतम सोंखला ने कहा कि सीपीआईएम प्रदेश की 12 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। वहीं प्रदेश के विभिन्न सीटों पर भी सीपीआईएम अन्य दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। जिसके लिए जिला कुल्लू में भी सीपीआईएम ने तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि बीते 5 सालों में भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली आम जनता को देखने को मिली और जनता बीजेपी सरकार की कार्यप्रणाली से नाराज चल रही है।

उन्होंने कहा कि आजादी के इतने सालों के बाद भी प्रदेश की जनता शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। जबकि आज भी कई गांव बिजली व पानी की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे में सीपीआईएम ने पहले भी ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के लिए आवाज को बुलंद किया था और आने वाले समय में भी गांव-गांव जाकर प्रदेश भाजपा सरकार की नाकामियों के बारे में जनता को अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज आम जनता भी चाहती है कि सीपीआईएम विधानसभा का चुनाव लड़े। ताकि सीपीआईएम के साथ मिलकर जनता अपने रुके हुए विकास कार्यो को पूरा कर सके। ऐसे में अब सीपीआईएम ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है और गांव-गांव में जनता के साथ संपर्क भी बनाया जा रहा है।

TAGGED: assembly election, campaign village, CPIM, KULLU
admin October 15, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सिरमौर में ‘हाटी आभार रैली’ में अमित शाह ने भरी हुंकार (Watch Video)
Next Article अमित शाह ने किया चुनाव का शंखनाद, बोले- हरी और लाल टोपी दोनों भाजपा की
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?