नाहन/देवेन्द्र कुमार – आगामी 15 अक्टूबर को सिरमौर जिला के गिरीपार पहुंचने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गिरी पार के हजारों लोग पारंपरिक तरीके से स्वागत करेंगे। अमित शाह के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर है । हाल ही में गिरिपार जनजातीय क्षेत्र मामले को केंद्रीय कैबिनेट ने हरी झंडी दी है जिसके बाद क्षेत्र के लोग उत्साहित है। 15 अक्टूबर को गिरिपार क्षेत्र के सतोंन में एक आभार रैली आयोजित होने जा रही है।
जिसमें केंद्रीय अमित शाह मुख्य रूप से शिरकत करेंगे । केंद्रीय हाटी समिति के मुख्य सलाहकार सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने बताया कि दिल्ली में केंद्रीय समिति से मुलाकात के दौरान अमित शाह ने विश्वास दिलाया था कि मांग पूरी करने के बाद वह क्षेत्र के दौरे पर पहुंचेंगे । सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने गिरी पार के हजारों लोगों से किए गए वायदे को निभाया है और अब लोग जहां उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि गिरिपार के लोगों की यह मांग दशकों से चली आ रही थी और लोग अब उम्मीद छोड़ चुके थे, मगर सरकार ने सालो पुरानी मांग को पूरा कर बड़ा तोहफा इलाके के लोगों को दिया है।
