बिलासपुर/सुभाष ठाकुर – बिलासपुर सदर थाना की पुलिस टीम ने 180 ग्राम चरस पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बिलासपुर के नौणी के पास एक हरियाणा नंबर गाड़ी से यह चरस बरामद की है। जिसमें अंबाला के तीन युवक सवार थे। यह युवक कुल्लू से अंबाला जा रहे थे। सदर थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक गाड़ी संदिग्ध गाड़ी नौणी के पास खड़ी है। जिसमें तीन युवक सवार हैं। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शक होने पर जब गाड़ी की तलाशी ली गई, तो गाड़ी से 180 ग्राम चरस मिली। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में डीएसपी हैडक्वाटर बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों युवकों को हिरास
180 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के युवक गिरफ्तार
Leave a comment
Leave a comment
