नालागढ़ :जगत सिंह – नालागढ़ के तहत दत्तोवाल गांव में एक बुजुर्ग महिला का मकान तेज बारिश के कारण पूरी तरह से टूट गया ।अब पीड़ित बुजुर्ग महिला अपने बच्चों के साथ बेघर हो चुकी है और एक पशुशाला में रहने को मजबूर है ।
बता दे कि पीडित बुजुर्ग महिला एक स्कूल में ₹3000 की नौकरी कर अपने परिवार का गुजर बसर कर रही है। पीड़ित परिवार ने सरकार व प्रशाशन से मदद की गुहार लगाई है। इस बारे ज़ब पंचायत प्रधान छोटू राम से बातचीत की गईं तो उन्होंने कहा कि पीड़ित बजुर्ग महिला के मकान गिरने के मामले में पटवारी कों मौका दिखाकर रिपोर्ट बनाकर एसडीएम कार्यालय भेज दी गईं है और मकान बनाने के लिए भी केस पंचायत की और से भेजा गया है।
