राकेश,ऊना: कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के 7 माह पूरे कर चुकी हैं। सरकार के सात माह के कार्यकाल पर भाजपा की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। ऊना में बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती ने प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार के सात माह के कार्यकाल को दिशाहीन बताया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार और कांग्रेस संगठन का आपस में कोई तालमेल नहीं हैं। कांग्रेस के नेताओं के आए दिन विरोधाभासी बयान सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी किए जाने की बात कही हैं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बरसात के कारण बाढ़ का प्रकोप चल रहा हैं। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लोग परेशान हैं। इन बाढ़ के दिनों में कांग्रेस के लोगों की ओर से विरोधावासी बयान दिए जा रहे हैं। इससे दिशाहीन सरकार चल रही हैं। लोग बाढ़ से ग्रस्त हैं। इस सरकार के कारण लोगों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं कहीं सड़कें,बिजली और पानी नहीं पहुंच रहा हैं। कई जगह बसें नहीं चल रही है जिससे प्रदेश की जनता और ज्यादा परेशान हैं जिसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को आने वाले लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि यह सरकार जो वायदे करके सत्ता में आई थी उसके तो भूल ही गई है लेकिन आगे भी कोई काम नहीं हो रहा हैं। यह दिशाहीन सरकार हैं, कोई भी व्यक्ति तालमेल से नहीं चल रहा हैं। सब अपनी अपनी राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा की अवैध माइनिंग को लेकर सरकार के मंत्री भी इस पर अपनी बात रख चुके हैं। कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य भी माइनिंग को एक बड़ी वजह बता रहे हैं और भाजपा भी अवैध माइनिंग को लेकर आवाज उठा रही हैं।
सतपाल सत्ती ने कहा कि ऊना में भी स्वां नदी में हमने जगह चिन्हित कर मीडिया को इसकी बकायदा जानकारी दी थी कि इन जगहों पर अवैध माइनिंग हो रही है और अवैध माइनिंग करने वालों को स्थानीय कांग्रेस नेता का भी संरक्षण प्राप्त हैं।
