मंडी:धर्मवीर(TSN)-मंडी जिला के सराज के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत तुंगाधार में हुए एक भयानक अग्नि*कांड में 9 परिवारों का एक चौकी नुमा तीन मंजिला पुश्तैनी मकान जलकर राख हो गया है। आगजनी इस घटना में लगभग 50 लोग बेघर हो गए हैं औऱ लगभग एक करोड़ नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है।
घर से आ*ग के लपेटे निकलते देखा लोगों ने अग्नि*शमन विभाग की टीम से संपर्क किया। लेकिन विभाग की टीम जब तक मौके पर पहुँचती उस समय तक मकान पूरी तरह जल कर राख के ढेर में तब्दील हो चुका था। इस मकान में राजेंद्र कुमार, मेहर चंद, लाल सिंह, जितेंद्र कुमार, प्रकाश चंद, दिलाराम, शेर सिंह, सीताराम, वह डोला राम व डोलु राम नाम के चाचा ताऊ के परिवार के लोग एक साथ रहते थे।
बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर बाद अचानक ही मकान में आ*ग लग गई। देखते ही देखते मकान ने पूरी चौकी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के उपरांत पूर्व सीएम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारजनों को ढांढस बधांया और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उपप्रधान ग्राम पंचायत तुंगाधर तिलक राज ने बताया की दोपहर बाद अचानक ही मकान में आ*ग लग गई और पूरा मकान जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गया। उप प्रधान ने विभाग से प्रभावित परिवार की यथासंभव सहायता करने की अपील की है।
वहीं एसडीएम थुनाग ललित पोसवाल ने बताया कि प्रभावित परिवार को फौरी राहत प्रदान की गई है। वहीं नुकसान के आकलन की रिपोर्ट के बाद प्रभावित परिवार की विभाग व सरकार के द्वारा हर संभव सहायता की जाएगी।
