राकेश, ऊना: ऊना के अंदरौली को वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी का हब बनाया जा सके इसके लिए स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट और मुख्यमंत्री से भी निवेदन किया जाएगा। यह बात प्रदेश के लोक निर्माण व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को ऊना के अंदरौली में चल रही 22वीं अखिल भारतीय वाटर स्पोर्टस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कही। विक्रमादित्य सिंह यहां मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे थे।
इस अवसर पर प्रतिभागियों ने मुख्य अतिथि के समक्ष मार्च पास्ट भी किया। मुख्य अतिथि की ओर से अलग-अलग कैटेगरी में विजेता रहे प्रतिभागियों ओर टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया गया।मीडिया से रूबरू होते हुए कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा की वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए व पुलिस को बधाई देते हैं। हिमाचल प्रदेश में पहली बार वाटर स्पोर्ट्स गेम्स हो रही हैं, जिसमें पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने भाग लिया हैं।
उन्होंने कहा की इन प्रतियोगिताओं में हिमाचल प्रदेश पुलिस की कोई भी टीम ने भाग नहीं लिया हैं फिर भी पुलिस ने इस प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक संपन्न करवाया हैं। उन्होंने कहा की हम आने वाले समय में इस इलाके को डेवलप करने के लिए पर्यटन विभाग से एक पॉलिसी बनाने का आग्रह करेंगे ताकि इस क्षेत्र को वाटर स्पोर्ट्स का हब बनाया जाए ओर इसको विकसित किया जा सके। उन्होंने कहा कि वाटर स्पोर्ट्स की एक्टिविटी से युवाओं को रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा की अभी हाल ही में खेलो इंडिया गेम्स भोपाल में हुई हैं जिसमें वह भी गए थे। उन्होंने भी वाटर स्पोर्ट्स की गेम्स को वहां पर देखा था वे चाहते थे कि हिमाचल में भी इस प्रकार की गेम्स शुरू हो।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पुलिस ने पहल करते हुए वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का यहां पर सफल आयोजन किया हैं। उन्होंने कहा हैं कि आने वाले समय में इसको और ज्यादा डेवलप किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए बजट के बाद इसमें और ज्यादा सहयोग किया जाने की बात कैबिनेट मंत्री की ओर से कही गई हैं।
इस कार्यक्रम में देशभर के पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की 19 टीमों ओर 460 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इन सभी प्रतिभागियों ने गोविंद सागर झील में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय पुलिस जलक्रीड़ा प्रतियोगिता-2023 की मेजवानी इस बार हिमाचल प्रदेश को मिली थी जिसे उन्होंने बखूबी निभाया।
