By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मांगें पूरी ना होने से खफा HRTC पेंशनरों ने जताया विरोध, सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मांगें पूरी ना होने से खफा HRTC पेंशनरों ने जताया विरोध, सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम
himachal

मांगें पूरी ना होने से खफा HRTC पेंशनरों ने जताया विरोध, सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/03 at 11:39 AM
Share

हमीरपुर (अरविंदर सिंह): हिमाचल प्रदेश एचआरटीसी पेंशनर अपनी मांगे पूरी ना होने का विरोध जता रहे हैं। सरकार की ओर से मांगें पूरी ना किए जाने के चलते पेंशनरों में सरकार के प्रति भी काफी रोष है। पेंशनरों ने अब सरकार को मांगें पूरा करने के लिए 15 दिन का समय दिया है। इस तय समयावधि में अगर मांगें पूरी नहीं होती है तो पेंशनर एचआरटीसी मुख्यालय का घेराव करने के साथ ही सचिवालय का भी घेराव करेंगे। यह फैसला आज हमीरपुर के एनजीओ भवन में आयोजित हिमाचल प्रदेश एचआरटीसी पेंशनर कल्याण संगठन की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिया गया है।

बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष केसी चौहान ने की। बैठक में एचआरटीसी प्रबंधन व प्रदेश सरकार के साथ हुई बैठक में मानी गई विभिन्न मांगों को आज तक पूरा न किए जाने पर रोष व्यक्त किया गया साथ ही लीव एनकैशमेंट भुगतान छठे वेतन आयोग के लाभ अगर नहीं दिए जाते हैं तो संघर्ष का रास्ता अपनाए जाने का निर्णय लिया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष केसी चौहान ने बताया कि परिवहन विभाग के एडिशनल चीफ सेक्टरी के साथ अक्टूबर 2021 में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि किन लोगों के इशारों पर फैसलों को अमलीजामा नहीं पहनाया जा रहा है यह चिंताजनक है।

चौहान ने शिमला में हुए सचिवालय घेराव के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर भी रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जून माह में हुए इस प्रकरण के दौरान पेंशनर्स के खिलाफ कई मामले भी दर्ज किए थे जोकि दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्होंने कहा कि सरकार की हुई बैठक में पेंशनरों पर लगाई गई विभिन्न धाराओं को हटाने की बात भी हुई थी लेकिन आज तक उस पर भी कोई काम नहीं हुआ है। चौहान ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार आगामी 15 दिनों के भीतर पेंशनरों की लंबित मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश एचआरटीसी पेंशनर संगठन परिवहन विभाग के मुख्यालय के अलावा सचिवालय का घेराव करने से भी गुरेज नहीं करेगा।

TAGGED: Government, hamirpur, HRTC Pensioner, Protest
admin September 3, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जयराम बोले- कांग्रेस बिना दूल्हे की बारात, हर किसी नेता में लगी है CM बनने की होड़
Next Article सुजनापुर थाना प्रभारी सतपाल शर्मा प्रतिष्ठित DGP डिस्क अवार्ड से होंगे सम्मानित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

महाधिवक्ता ने नव अधिवक्ताओं को दिए नैतिकता और न्याय के संदेश

Ago

रोहड़ू और छौहारा की पंचायतों में उत्साहपूर्ण मतदान, कई क्षेत्रों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज

Ago

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Ago

रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?