By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में मतदाताओं ने रचा इतिहास, 100% मतदान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में मतदाताओं ने रचा इतिहास, 100% मतदान
electionhimachalpolitical

विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में मतदाताओं ने रचा इतिहास, 100% मतदान

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/11/13 at 9:59 AM
Share

सचिन शर्मा,लाहौल स्पीति: हिमाचल विधानसभा चुनावों में विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में मतदाताओं ने इतिहास रच दिया है। समुद्र तल से 15,256 फीट की ऊंचाई पर स्थित टशीगंग मतदान केंद्र में लोगों ने बढ़चढ़कर मतदान किया। इस तरह 100 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया। मतदान केंद्र में वोटरों के स्‍वागत के लिए गेट लगाया गया था व पारंपरिक तरीके से वोटर का स्‍वागत किया गया। यहां कुल 52 मतदाता हैं। सभी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान केंद्र पर एडीसी काजा अभिषेक वर्मा ने दौरा किया। उन्हें पारंपरिक ड्रेस पहना कर सम्मानित किया गया। उन्हों नेइस अवसर सभी मतदाताओं को बधाई भी दी।

आदर्श मतदान केंद्र को पारंपरिक तरीके से सजाया गया था। छोटे बच्चों के लिए क्रेच बनाया गया था। एक काउंटर मतदाताओं की मदद के लिए और एक वेटिंग रूम भी बनाया गया था। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मतदान केंद्र में टाशीगंग और गेते गांव के मतदाता आते हैं इन सभी मत दाताओं को बीएलओ ने घर घर जाकर मत डालने के लिए जागरूक किया था। यहां पर पिछली बार 48 मतदाता थे । इस बार चार नए मतदाता जुड़े थे और इन चारों नए मतदाताओं ने भी मतदान किया हैं। सभी मतदाताओं के लिए महिला मंडल ने ब्रेक फास्ट और लंच की मुफ्त व्यवस्था की गई थी। इस मतदान केंद्र पर सबसे बुजुर्ग मतदाता 78 वर्षीय सोनम डोल्मा रही उन्होंने कहा कि वो लगातार मतदान करती आ रही है।

पहली बार मतदान करने वाले युवा टाशिगंग लोबजंग तोदन ने कहा कि वो लामा है और कीह बौद्ध मठ में रहते है। आज छुट्टी थी और मैं काफी समय से इंतजार कर रहा था कि अपने मत का इस्तेमाल करूंगा। टशिगंग गांव की रहने वाली पहली मतदाता तेंजिन नोडन ने कहा कि मैं आरकेएमवी शिमला में पढ़ती हूं। पहली बार वोट डालने का अवसर मिला है तो मैं वोट डालने के लिए शिमला से यहां आई हूं। मैं सभी से आग्रह करती हूं कि हमेशा मतदान करें ओर मतदान के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। चुनाव को लेकर इस मतदान केंद्र को आज बखूबी सजाया गया था। साथ ही मतदाताओं के लिए खान-पान का इंतजाम भी किया गया था।

TAGGED: Tashigang, Voters, world highest polling station
admin November 13, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल में 68 विधानसभा सीटों पर 75% मतदान, 412 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद
Next Article किन्नौर में मतदान की समाप्ति के दौरान गुस्साए मतदाताओं ने किया हंगामा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?