बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व विभाग अधिकारियों की मांगों को ना माने जाने के विरोध में राजस्व अधिकारियों ने घुमारवीं तहसील परिसर में कैंडल लाइट जलाकर लोगों के काम निपटाए। इससे पहले प्रदेश भर में तहसीलदार और नायब तहसीलदार अपनी मांगों को लेकर तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर चले गए थे। लेकिन आज भी उनका विरोध जारी रहा और आज कैंडल लाइट के जरिए अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखते हुए सभी कार्य निपटाए।
प्रदेश राजस्व अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जय गोपाल शर्मा ने बताया पूरे प्रदेश में राजस्व अधिकारी महासंघ अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह कैंडल लाइट वर्क दो दिन तक जारी रहेगा । जय गोपाल शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के विरोध से वह सरकार को दिन के उजाले में रोशनी दिखाने का कार्य कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि वह पिछले 5 सालों से अपनी मांगों को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। जय गोपाल शर्मा ने कहा कि सरकार की बहुत सी योजनाओं को आम जनता तक अनुपालन करवाने में राजस्व अधिकारी ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है l
राहत और आपदा की घड़ी में मुसीबत में फसे हुए लोगों तक हम ही सबसे पहले पहुंचते है बिना गाड़ियों के l क्षेत्रीय अग्निकांड होने की स्तिथि में, सड़क दुर्घटना , प्रोटोकॉल , भू स्खलन , बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों की स्तिथि में हम लोग बिना गाड़ी के सबसे पहले मौके पर पहुंचते है l इसके अतिरिक्त चुनाव से सम्बिधित कार्य, जनगणना कार्य और सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण को गिराने का कार्य आदि करने के लिए एक राजस्व अधिकारी के पास गाड़ी का होना नितांत आवश्यक है। अतः हमारी मुलभुत सुविधाओं को समझते हुए प्रदेश सरकार को चाहिये कि हमारे साथ वार्ता की जाए व हमारी मुलभुत मांगों के ऊपर गौर किया जाएl
