By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अनिल शर्मा बोले..चंपा ठाकुर बताए कि क्यों नहीं कर पा रही रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > अनिल शर्मा बोले..चंपा ठाकुर बताए कि क्यों नहीं कर पा रही रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती
himachalpolitical

अनिल शर्मा बोले..चंपा ठाकुर बताए कि क्यों नहीं कर पा रही रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/01/16 at 9:34 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)- सदर विधायक अनिल शर्मा ने कांग्रेस नेत्री चंपा ठाकुर से पूछा है कि वे बताएं कि अपनी सरकार होने के बाद भी जोनल हास्पिटल मंडी में रेडियोलॉजिस्ट को क्यों तैनात नहीं करवा पा रही हैं। आज पंडोह की तीन पंचायतों में जनसंपर्क अभियान के दौरान अनिल शर्मा ने चंपा ठाकुर सहित उनके पिता कौल सिंह ठाकुर और पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर पर जमकर जुबानी ह+मले बोले।अनिल शर्मा ने कहा कि वे अपने स्तर पर जोनल हास्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट को लाने का बार-बार प्रयास कर रहे हैं लेकिन कांग्रेसी इसमें साथ नहीं दे रहे हैं। आज रेडियोलॉजिस्ट न होने से गर्भवती महिलाओं और अन्य लोगों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए नीजि क्लिनिकों में जाना पड़ रहा है।

कौल सिंह ठाकुर पर तीखा जुबानी हमला

अनिल शर्मा ने पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर पर भी तीखा जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि 1993 में कौल सिंह ठाकुर ने पंडित सुखराम का साथ न देकर उन्हें मुख्यमंत्री बनने से रोका था। उसी का बदला लेते हुए इस बार के चुनावों में कौल सिंह की पीठ लगवाकर हिसाब-किताब चुकता किया है। आज कौल सिंह सभाओं में अपनी हार को लेकर रो रहे हैं जबकि यह उनकी बदजुबानी का नतीजा है।

पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को भी घेरा

अनिल शर्मा ने अपनी पार्टी के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर पर भी तीखा जुबानी हमला बोला। कहा कि पूर्व मंत्री के कारण बीते पांच वर्षों में मंडी सदर में विकास के कोई काम नहीं हो सके। सरकार ने इस कार्यों को रोकने का काम किया। आज सुक्खू सरकार के कार्यकाल में मंडी सदर के सभी विकास हो रहे हैं। कोटली के पंचायत घर के लिए 2 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है जबकि थाना पलौन प्रोजेक्ट को फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिल चुकी है। इस मौके पर अनिल शर्मा ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनके समाधान का विश्वास भी दिलाया।

TAGGED: Anil Sharma, Mandi MLA
Chandrika January 16, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विधवा एवं एकल महिलाओं को घर बनाने के लिए हिमाचल सरकार देगी वित्तीय सहायता
Next Article पूर्व बीजेपी सरकार के कामों का उद्घाटन कर रहे मुख्यमंत्री: गोविंद ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

कैप्टन अतुल शर्मा को मिली ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा हिमाचल प्रदेश की कमान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?