कुल्लू :मनमिंदर अरोड़ा (TSN)- हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री व विधायकों के द्वारा जो भी विकास कार्यों के उद्घाटन किया जा रहे हैं। वह पूर्व भाजपा सरकार की देन है और वह सब कार्य पूर्व भाजपा सरकार के समय में पूरे हो गए हैं। लेकिन अपना नाम चमकाने के लिए अब मुख्यमंत्री व कांग्रेस के मंत्री उनका उद्घाटन कर रहे हैं। ये बात ढालपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कही ।
अपने द्वारा की गई घोषणा को पूरा नहीं कर पाए सीएम
गोविंद ठाकुर ने कहा कि विंटर कार्निवाल के समय भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के द्वारा मनाली विधानसभा में कुछ कामों के उद्घाटन किए गए। जब कि वह सब काम पूर्व भाजपा सरकार की देन है और पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही वह सब काम पूरे हो गए। ऐसे में मनाली के विधायक व मुख्यमंत्री ने सिर्फ अपना नाम चमकाने के लिए उन कार्यों का उद्घाटन किया। जबकि वह सब विकास कार्य पहले से ही जनता को समर्पित हो गए थे। पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि साल 2023 के शुरुआत में जब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह मनाली आए थे। तो उन्होंने कुछ विकास कार्यों के घोषणा भी की थी। लेकिन वह विकास कार्य आज तक शुरू भी नहीं हो पाए। ऐसे में कांग्रेस सरकार व उनके मंत्रियों को चाहिए कि वह अपने द्वारा नए काम को शुरू करें और अपने द्वारा शुरू किए गए कामों का ही उद्घाटन करें। ना कि पूर्व भाजपा सरकार की उपलब्धियां को अपने नाम लिखें।
जिला कुल्लू में अगर रायसन पुल की बात करें या फिर बंदरोल सब्जी मंडी की, वह सब पूर्व भाजपा सरकार की देन है और पूर्व सरकार के द्वारा ही इन कार्यों के लिए बजट उपलब्ध करवाया गया था। कांग्रेस सरकार को चाहिए कि जिन झूठी गारंटीयों के सहारे वह सत्ता में आई है। उन्हें पूरा करने की दिशा में काम करें। पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि कुल्लू जिला के लिए कांग्रेस सरकार ने इनडोर स्टेडियम बनाने की बात कही और हेलीपोर्ट बनाने की बात कही। वह काम आज धरातल पर बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहे हैं। तो वह किस तरह से जिला कुल्लू में विकास कार्यों की बात कह रहे हैं। इस दिशा में भी कांग्रेस के मंत्रियों को ध्यान देना चाहिए। ना की झूठी बाते कर जिला कुल्लू की जनता को भ्रम में डालना चाहिए।
