By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अनिल शर्मा के छोटे बेटे आयुष शर्मा ने मुंबई में किया हिमाचल के विधायकों के सम्मान में कार्यक्रम..
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > अनिल शर्मा के छोटे बेटे आयुष शर्मा ने मुंबई में किया हिमाचल के विधायकों के सम्मान में कार्यक्रम..
himachalpolitical

अनिल शर्मा के छोटे बेटे आयुष शर्मा ने मुंबई में किया हिमाचल के विधायकों के सम्मान में कार्यक्रम..

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/06/20 at 2:53 PM
Share

मंडी : धर्मवीर -आजकल हिमाचल प्रदेश के तकरीबन सभी विधायक अपने परिवार सहित एक कॉन्फ्रेंस के सिलसिले में मुंबई में हैं, सदर विधायक अनिल शर्मा भी अपने निजी प्रवास पर मुंबई में अपने बेटे के पास हैं,जब उनके छोटे बेटे आयुष शर्मा को सभी विधायकों के मुंबई में होनी की बात पता चली तो उन्होंने शूटिंग में व्यस्त होने के बावजूद भी सभी विधायकों को परिवार सहित रात्रि भोज के लिए अपने मुंबई स्थित निवास पर आमंत्रित किया। वहीं हिमाचल प्रदेश के विधायकों ने आमंत्रण को स्वीकार करते हुए, रात्रि भोज के कार्यक्रम में भाग लिया। जिसमें कांग्रेस और भाजपा के सभी विधायक एक साथ सम्मिलित हुए।

आयुष शर्मा ने दिया सुझाव हिमाचल में बने फिल्म इंडस्ट्री

आयुष शर्मा ने मुंबई में उनके संघर्ष और तजुर्बे के बारे में सबको अवगत करवाया। फिल्म में कितनी मेहनत लगती है, कैसे खुद को कहानी के अनुरूप ढालना पड़ता है उस पर प्रकाश डाला। आयुष शर्मा ने सभी विधायकों से आग्रह किया कि हिमाचल में बहुत से ऐसे स्थल हैं जो पर्यटन की दृष्टि से अभी भी देश और दुनिया की नजरों में नहीं आए हैं, ऐसे दार्शनिक स्थलों को फिल्मों के माध्यम से देश और दुनिया को दिखाया जा सकता है,जिससे हिमाचल में न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा अपितु फिल्म इंडस्ट्री को भी एक नया स्थान हिमाचल में शूटिंग करने के लिए मिलेगा। उन्होंने सभी विधायकों से अनुरोध किया की वो मुख्यमंत्री तक इस बात को पहुंचाए की सरकार कोई पॉलिसी बना के हिमाचल में फिल्म इंडस्ट्री को आकर्षित करे,जिससे एक तरफ सरकार को भी आय का साधन होगा और रोजगार की संभावना भी फिल्म इंडस्ट्री के माध्यम से बढ़ेगी।

विधायकों ने की सुझाव की प्रशंसा

सभी विधायकों ने उनके सुझाव की प्रशंसा की और कहा कि आपके सुझाव को मुख्यमंत्री तक जरूर पहुंचाएंगे और इस दिशा में प्रयास करने की भरपूर कोशिश करेंगे। सभी विधायकों ने आयुष शर्मा को उनकी आने वाली फिल्म के लिए बधाई दी।सभी ने कहा कि ये हिमाचल प्रदेश के लिए बड़े गर्व की बात है की आयुष शर्मा हिमाचल जैसे छोटे से प्रदेश से निकल कर आज मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा फिल्मस्टार बना है और अपने परिवार सहित पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर रहा है। उन्होंने आयुष शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आयुष शर्मा को अपना आशीर्वाद भी दिया।

इस मौके पर हिमाचल विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया,हिमाचल सरकार में मंत्री रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह,हर्ष वर्धन चौहान, विधायक राकेश जमवाल,दीपराज,इंद्र दत्त लखनपाल,यादविंदर गोमा,विनोद कुमार,विपिन सिंह परमार,सतपाल सिंह सत्ती,दलीप ठाकुर, डॉ जनक राज, आशीष शर्मा,सुरेंद्र शौरी,राजेंद्र राणा,त्रिलोक जमवाल सहित अन्य विधायक उपस्थित रहे।

TAGGED: Mandi Ayush Sharma did a program in Mumbai in honor of Himachal MLAs
Chandrika June 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चंडीगढ़-मनाली NH पर श्रद्धालुओं के लिए 15 दिवसीय लंगर की व्यवस्था
Next Article एचआरटीसी कर्मचारियों की तय तारीख़ पर मिलेगी सैलरी,ओल्ड पेंशन का भी मिलेगा लाभ: मुकेश अग्निहोत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्कूलों के 100 गज दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, निरीक्षण के बाद ही मिलेंगे लाइसेंस

Ago

संगीत सदन ने समर कैंप में 25 महिलाओं को बनाया हुनरबाज, सिखाया आर्ट एंड क्राफ्ट

Ago

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस का हरित अभियान,पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Ago

अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, 24 घंटे में 25 वाहनों पर कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?