नालागढ़:जगत सिंह (TSN)-पशुपालन विभाग नालागढ़ की ओर से चंगर के खिलियां गांव में 11 मार्च को एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 100 के करीब पशुपालकों को आमंत्रित भी किया गया है और इस जागरूकता कैंप में जिला सोलन से डॉक्टरों की एक टीम मौके पर पहुंचेगी और पशुओं से संबंधित बीमारियों को लेकर किसानों को जागरुक भी किया जाएगा ।
इस मौके पर बीमार पशुओं के लिए कैंप के माध्यम से दवाइयां भी किसानों को फ्री वितरित की जाएगी।इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए पशुपालन विभाग नालागढ़ के डॉक्टर बी आर कर्करा ने बताया कि 11 मार्च को खिलियां में एक जागरूकता कैंप लगाया जा रहा है जिसमें सोलन से डॉक्टरों की टीम आएगी और किसानों एवं पशुपालकों को पशुओं में हो रही बीमारियों को लेकर जागरूक किया जाएगा उन्होंने किसी क्षेत्र वासियों से इस जागरूकता कैंप में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील भी की है।
