नाहन/देवेन्द्र कुमार – विधायक डा. राजीव बिन्दल ने कालाअम्ब, सैनवाला अम्बवाला, सतीवाला, मात्तर, धौलाकुंआ तथा रामपुर भारापुर पंचायत के प्रवास के दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं को सम्बोधित किया। अपने प्रवास के दौरान डा. राजीव बिन्दल ने 30 लाख रुपये की लागत से कालाअम्ब में निर्मित लोकभवन का उदघाटन किया। उन्होंने सैनवाला में नव सृजित पटवार सर्कल के साथ ही सैनवाला में सामुदायिक भवन का उदघाटन भी किया। इस अवसर पर उन्हाने कहा कि कालाआम क्षेत्र में वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में सड़क, पुल, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।
हाल ही में कालाआम में उप तहसील खोली गई है, इससे पहले पटावार सर्कल खोला गया और आज सैनवाला में पटवार सर्कल का उदघाटन किया गया है। डा. बिन्दल ने 85.26 लाख रुपये की लागत से सैनवाला आम वाला पेयजल योजना तथा 6 करोड़ रुपये की लागत से कालाम्ब-त्रिलोकपुर सड़क के सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास भी किया। डा. बिन्दल ने संभालका में नई वैटनरी डिस्पैंसरी का उदघाटन किया। उन्होंने नव स्तरोन्न्त उच्च पाठशाला नलका का उदघाटन भी किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि नाहन क्षेत्र की दूरदराज मात्तर पंचायत के इन क्षेत्रों में भाजपा सरकार में विकास की नई ईबारत लिखी गई है। पशुपालन डिस्पैंसरी खुलने से क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा।
डा. बिन्दल ने 4.57 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सतीवाला सिंचाई योजना का शिलान्यास किया और पंचायत के लोगों को इस योजना के लिए बधाई दी। डा. बिन्दल ने धौलाकुंआ-रामपुर भारापुर में नव स्तरोन्नत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में मात्र पांच सालों में रिकार्ड 7 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले गए हैं जबकि पूर्व में 60-70 सालों में मात्र 5 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हमारे क्षेत्र में खुले हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिलाा अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, पंचायत प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
