बिलासपुर/सुभाष ठाकुर – सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने बुधवार को वार्ड नंबर-11 लखनपुर, रौड़ा सैक्टर, ग्राम पंचायत ओयल, बामटा, चांदपुर व कंदरौर का दौरा किया । इस दौरान लाखों रुपए की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के शिलान्यास व उदघाटन किए। उन्होंने लखनपुर में 40 लाख की लागत से धौलरा के लिए बनी सडक़ का उदघाटन किया तथा 50 लाख की लागत से बनने वाले बोरवैल, 5 लाख कीर लागत से बनने वाले टोबा-डूकली संपर्क सडक़ का भूमि पूजन किया । ओयल ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत ओयल में 10 लाख की लागत से निॢमत होने वाली सडक़ और रौड़ा डिस्पैंसरी में 10 लाख की लागत से निॢमत होने वाली डैंटल ओ.पी.डी. का भूिम पूजन किया।
इसके पश्चात उन्होंने ग्राम पंचायत बामटा में 7 लाख की लागत से निॢमत 2 सडक़ों का , ग्राम पंचायत बल्ह-बलवाणा में 5 लाख की लागत से निॢमत सामुदायिक भवन , ग्राम पंचायत चांदपुर में 5 लाख की लागत से सामान्य सेवा केंद्र, चांदपुर में 2 लाख से निॢमत समुदायिक भवन का उदघाटन किया । ग्राम पंचायत बेनला-ब्राह्मणा में 33 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पंचायत भवन और कंदरौर में 30 लाख की लागत से बनने वाली शिव मंदिर सडक़ का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि विकास का दूसरा नाम भाजपा है और भाजपा जो कहती है, उसे पूरा भी करती है। रिकार्ड समय में कोठीपुरा में बना एम्स और बंदला में हाईड्रो इंजीनियरिंग कालेज के भवन का निर्माण कर इसकी कक्षाओं को नगरोटा बगवां से शिफ्ट करके इसका उदाहरण पेश किया है।
उन्होंने कहा कि वे सदर विस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करवाने के लिए वचनबद्ध हैं तथा हर क्षेत्र का एक समान विकास करवाया जा रहा है ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि सदर क्षेत्र में जो विकास की नई इबारत लिखी जा रही है वह डबल इंजन सरकार की बदौलत ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल तो केवल कोरी घोषणाएं करने तक ही सीमित रहा है। बिलासपुर का विकास भाजपा शासनकाल में ही हुआ है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के पास न तो देश में, न प्रदेश में और न ही सदर में ही कोई नेता है। इनके नेताओं में आजकल वर्चस्व की जंग चल रही है। कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी विस चुनाव विकास के नाम पर लड़ेगी।
