मंडी:धर्मवीर(TSN)-हिमाचल इंटक ने मंडी शहर के नेला वार्ड निवासी अंकुश मोहन को युवा इंटक जिलाध्यक्ष का पदभार सौंपा है।शुक्रवार को मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नवनियुक्त युवा इंटक जिलाध्यक्ष अंकुश मोहन ने इस नियुक्ति के लिए जहां प्रदेश कार्यकारिणी का आभार जताया,वहीं इस मौके पर अपनी प्राथमिकताएं भी गिनाई।
अंकुश मोहन ने कहा कि युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए उनके हक में आवाज बुलंद करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। आज पूरे प्रदेश में युवाओं को रोजगार से संबधित कई तरह की समस्याए झेलनी पड़ रही है। इन समस्याओं को प्रदेश सरकार से लेकर केंद्र सरकार के समक्ष पूरे जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। इसके साथ ही इंटक के अधीन मजदूर वर्ग को आने वाली समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। वहीं इस मौके पर उन्होने अपनी ही सरकार को घेरते हुए मंडी के साथ भेदभाव करने का भी आरोप लगाया। अंकुश मोहन ने कहा कि मंडी में विकास कार्यों को विराम लग गया है। प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा मंडी में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। मंडी के साथ हो रहे इस भेदभाव को लेकर वे सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी मुलाकात करेंगे, ताकि मंडी के रूके हुए विकास कार्यों को गति मिल सके।
