संजीव महाजन,नूरपुर :नूरपुर ब्लॉक के गनोह में शिवालिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। वार्षिक समारोह की शुरुआत ज्योति प्रज्वलित कर की गई ओर समारोह में शामिल हुए बच्चों के परिजनों को स्कूल की वार्षिक रिपोट पेश करके बताई गई।
इस समारोह में स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति पेश की। स्कूल के छात्र छात्राओं ने पंजाब,हिंदी गानों पर डांस करके सबका मन मोह लिया। समारोह के अंत में मुख्यातिथि ने स्कूल के उन बच्चों को पुरस्कृत किया जो बच्चों साल भर पढ़ाई और जनरल एक्टिविटी में अव्वल रहे थे।
नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि शिवालक सीनियर स्कूल 33 वां वार्षिक समारोह मनाया गया और यहां के जो छोटे बच्चे हैं उन्होंने शानदार प्रस्तुति पेश की हैं। उन्होंने कहा कि मैं स्कूल प्रिंसिपल जतिंद्र पठानिया को ,उनके स्टाफ को बधाई देना चाहता हूं। यहां से बहुत से बच्चे पढ़कर देश प्रदेश की सेवाओं में तैनात हैं। इस स्कूल से पढ़कर बच्चे विधायक तक भी बने हैं।
