By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एनआईटी हमीरपुर में तैयार होगा स्वदेशी नैनो, इस तकनीक पर होगा काम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एनआईटी हमीरपुर में तैयार होगा स्वदेशी नैनो, इस तकनीक पर होगा काम
himachal

एनआईटी हमीरपुर में तैयार होगा स्वदेशी नैनो, इस तकनीक पर होगा काम

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/02/14 at 12:25 AM
Share

अरविंदर सिंह,हमीरपुर: एनआईटी हमीरपुर में अब नैनो फिनिशिंग तकनीक पर शोध होगा। विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड भारत सरकार ने इस शोध के लिए 28 लाख के ग्रांट जारी की हैं। नैनो फिनिशिंग के लिए स्वदेशी उपकरण तैयार होने से उद्योग, चिकित्सा, रक्षा, एयरोस्पेस के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव संभावित हैं। एनआईटी हमीरपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर दिलशाद अहमद खान यह स्वदेशी उपकरण तैयार करेंगे।

डॉक्टर दिलशाद ने इस उपकरण को एक्सट्रूज़न प्रेशर पर आधारित मैग्नेटोरियोलॉजिकल फिनिशिंग टूल नाम दिया हैं। भारत में नैनो फिनिशिंग तकनीक से अभी तक इस तरह का स्वदेशी उपकरण तैयार नहीं किया जा सका हैं, ऐसे में यह उपकरण तैयार होने से नैनो फिनिशिंग के एरिया में एक बड़ी सफलता होगी। दरअसल भारत में विभिन्न क्षेत्रों में उच्च स्तरीय इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स की नैनो फिनिशिंग के लिए स्वदेशी उपकरण विकसित नहीं हैं,ऐसे में देश में इस तकनीक की जरूरत वाले सभी क्षेत्रों में या तो विदेशों से इंपोर्ट किया जा रहा है या फिर उपकरण की फिनिशिंग से समझौता कर बाजार में उतारा जा रहा हैं।
एनआईटी हमीरपुर के सहायक प्रोफेसर दिलशाद अहमद खान ने बाकायदा इस क्षेत्र में एक दो नहीं बल्कि कई पेटेंट करवाए हैं। इस विषय से जुड़े हुए सहायक प्रोफेसर दिलशाद अहमद खान के 7 पेटेंट हैं। विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड से मिले इस प्रोजेक्ट को 3 साल के भीतर पूरा करना होगा। सहायक प्रोफेसर खान ने इसके लिए कार्य भी शुरू कर दिया हैं। प्रोजेक्ट मंजूर होने से पूर्व ही गत वर्ष इस तकनीक पर एक प्रोटोटाइप टूल तैयार किया गया हैं। अच्छे नतीजे सामने आने के बाद इस प्रोटोटाइप पर पेटेंट को भी मंजूरी मिल गई। पेटेंट मंजूर होने के बाद सहायक प्रोफेसर खान ने विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड को फंडिंग के लिए प्रपोजल भेजी थी जिसे मंजूरी मिलने के बाद अब स्वदेशी नैनो फिनिशिंग सेटअप विकसित करने की दिशा में पहला कदम बढ़ा दिया है।
इस प्रोजैक्ट पर जानकारी देते हुए प्रो. दिलशाद खान ने बताया कि यह प्रोजैक्ट हमे विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड से मिला है। 28 लाख रूपए की लागत से बनने वाले इस प्रोजैक्ट को तीन साल में विकसित किया जाएगा, जिससे की नैनो लेवल की फिनिशिंग को बनाया जा सके ओर यह नैनो तकनीक फलयूड पर निर्भर होगा। नैनो फिनिशिंग के लिए स्वदेशी उपकरण तैयार होने से उद्योग, चिकित्सा, रक्षा, एयरोस्पेस के क्षेत्र में महत्वपूर्ण लाभ देखने को मिलेगा।
10 साल से मेटल फिनिशिंग के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं डॉक्टर दिलशाद
डॉ.दिलशाद अहमद खान ने 2018 में दिल्ली से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की हैं। दिसंबर 2018 से वह एनआईटी हमीरपुर में सहायक प्रोफेसर के रूप में सेवारत हैं। उनके पास मेटल फिनिशिंग का लगभग दस साल का अनुभव हैं। अपने शोध और नवाचार के लिए उन्होंने सात भारतीय पेटेंट भी दाखिल किए हैं।
हाल ही में मैग्नेटिक फील्ड असिस्टेड फिनिशिंग पर उनकी पुस्तक प्रैस टेलर एंड फ्रांसिस ग्रुप की ओर से प्रकाशित भी की गई थी। डॉ.खान को यह अनुदान 3 वर्ष के लिए स्वदेशी फिनिशिंग सेट.अप विकसित करने और मैग्रेटोरियोलॉजिकल फिनिशिंग के क्षेत्र में आगे के शोध करने के लिए मिला हैं।
TAGGED: hamirpur, Indigenous Nano, NIT, technology
admin February 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एचपीयू में एबीवीपी का हल्ला बोल,प्रशासन से कि जा रही यह मांग
Next Article शिवालिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह, मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डलहौजी में 100 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद

Ago

एचआरटीसी जल्द लाएगा ‘हिम बस प्लस कार्ड’, पंचायत चुनाव के बाद लॉन्च की तैयारी

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

कामगार कल्याण बोर्ड से श्रमिकों को मिल रहा मजबूत सहारा, योजनाओं का बढ़ रहा दायरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?