विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च पाठशाल धलवाड़ी के प्रांगण में वार्षिक पारितोषिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू शामिल हुए। विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने धलवाड़ी प्राइमरी स्कूल और धलवाड़ी हाई स्कूल के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम को जय मां टूर ट्रैवल और धलवाड़ी कृषि सेवा सहकारी समिति की ओर से स्पॉन्सर किया गया था। कार्यक्रम के दौरान प्रधान राजेश कुमार,उप प्रधान आशीष शर्मा, कांग्रेस के सचिव संजीव कालिया और ब्लॉक प्रधान रविंद्र शर्मा, कांग्रेस सेवादल से सीताराम आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा विधायक बनने के बाद इस पंचायत के प्रतिनिधि ने कार्यक्रम के लिए समय मांगा था जिसके बाद आज कार्यक्रम में आने का अवसर मिला और इस पंचायत के लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को हल करने के निर्देश जारी किए गए है।
