By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नाल्टी सेक्शन में 19 करोड़ की लागत से बनेगा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट,सीवरेज पॉल्यूशन चैक करने के लिए लगेगा हाईटेक एयर प्यूरीफायर डिवाइस
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नाल्टी सेक्शन में 19 करोड़ की लागत से बनेगा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट,सीवरेज पॉल्यूशन चैक करने के लिए लगेगा हाईटेक एयर प्यूरीफायर डिवाइस
himachalNews

नाल्टी सेक्शन में 19 करोड़ की लागत से बनेगा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट,सीवरेज पॉल्यूशन चैक करने के लिए लगेगा हाईटेक एयर प्यूरीफायर डिवाइस

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/06/15 at 12:47 AM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हमीरपुर जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को साफ पानी मुहैया करवाया जाएगा। जल शक्ति विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में घरों तक स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के नाल्टी पेयजल सेक्शन में 19 करोड़ रुपए की एक योजना मंजूर की गई है जिससे कुनाह खड्ड पर हाईटेक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। इस प्लांट के जरिए सीवरेज या दूसरी किसी भी तरह का गंदे पानी को पूरी तरह से साफ करने के बाद ही उसकी रोजाना जांच करने के बाद लोगों को सप्लाई किया जाएगा।
हमीरपुर शहर से निकलने वाले सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट का पानी भी नाल्टी क्षेत्र के आसपास से गुजरने वाली खड्ड में जाकर मिलता है जिसके चलते पानी की गुणवत्ता पर की जांच करने के लिए जल शक्ति विभाग की ओर से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा जिसके लिए विभाग ने डीपीआर तैयार कर ली हैं। विभाग की ओर से नाल्टी पेयजल सेक्शन के अलावा जोलसप्पड़ इलाके में भी एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जा रहा है जिसकी रोजाना मॉनिटरिंग की जाएगी । प्लांट में हाईटेक प्यूरीफायर सिस्टम डिवाइस से पानी की जांच की जाएगी और उसके बाद पानी की सप्लाई की जाएगी।
बता दें कि करीब 6 माह पहले जोलसप्पड़ इलाके में गंदा पानी पीने की वजह से करीब 1500 लोग बीमार पड़ गए थे। मुख्यमंत्री के नादौन विधानसभा क्षेत्र में हुई इस बड़ी घटना के बाद जल शक्ति विभाग को पानी की स्वच्छता को और मजबूत करने के लिए दिशा निर्देश दिए थे।
जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नीरज भोगल ने बताया कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत नाल्टी सेक्शन में वाटर ट्रीटमेंट बनाने के लिए 19 करोड की एक योजना मंजूर हुई हैं। इस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इस ट्रीटमेंट प्लांट के बनने से कहीं से भी आ रहे गंदे पानी की पहचान करके उसे ट्रीट किया जा सकेगा,ताकि लोगों को साफ पानी मिल सके और कहीं पर भी बीमारी ना फैले।
TAGGED: hamirpur, installed, Nalti section, plant, purifier, sewerage pollution, Treatment, Water
admin June 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article धलवाड़ी स्कूल में आयोजित हुआ वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह,विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने नवाजे मेधावी छात्र
Next Article एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम को मिली सफलता, बरामद की 21.5 ग्राम हैरो+इन/चि+ट्टा, तीन लोग गिर+फ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?