विकास शर्मा,चिंतपूर्णी:हिमाचल प्रदेश सरकार के महाधिवक्ता अनूप रतन शनिवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के भरवाईं में अपने पैतृक गांव गंगोट पहुंचे। यहां पहुंचने पर ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। महाधिवक्ता से मिलने के लिए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। लोग 1 से 2 घंटा पहले ही उनके इंतजार में खड़े हो गए थे। वहीं महाधिवक्ता ने भी किसी को भी निराश नहीं किया।
अनूप रतन ने उनके साथ मिलने आए बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और बधाई देने वाले सभी लोगों को भी धन्यवाद किया। बता दें कि महाधिवक्ता अनूप रतन भरवाईं के साथ लगती जसवां-परागपुर की गंगोट पंचायत के स्थानीय निवासी हैं और महाधिवक्ता बनने के बाद वह पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचे हैं। अनूप रतन ने बताया कि अपने पैतृक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने जो उनका स्वागत किया उसे देखकर उनका मन भर आया हैं।
उन्होंने कहा कि मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मुझे लग रहा है कि मैं आज कुछ करने में सफल हुआ हूं। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले समय में मैं सरकार के माध्यम से अपने गांव और क्षेत्र के लिए कुछ कर पाऊंगा तो मैं अपने आप को भाग्यशाली समझूंगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भी जंसवा प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के दमाद हैं। आगे आने वाले समय में यह क्षेत्र माननीय मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से विकास की नई इबारत लिखेगा। इस मौके पर उनका स्वागत करने के लिए स्थानीय ग्रामीण मोहित कुमार,रोहित कुमार,रजनीश कुमार,पंकज शर्मा, मदनलाल शर्मा, हिमांशु शर्मा आदि उपस्थित रहे।
