राकेश, ऊना: प्रदेश में सर्दियों के इस मौसम में जहां पहाड़ी इलाके ठंड की चपेट में आए हैं तो वहीं मैदानी इलाकों में भी ठंड ने अपना कहर बरपा रखा हैं। प्रदेश में मैदानी इलाकों में ठंड तो है ही लेकिन धुंध और कोहरे ने यहां लोगों की मुश्किलों को ओर ज्यादा बढ़ा कर रखा हैं। यही वजह भी हैं कि प्रदेश के ऊना जिला में प्रशासन की ओर से तापमान में गिरावट होने के चलते प्राइमरी स्कूलों के समय में भी बदलाव कर दिया गया हैं।
तापमान में लगातार गिरावट होने के चलते बेहद ठंडे मौसम को मद्देनजर रखते हुए जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए जिला के सभी प्राईमरी स्कूलों के खुलने और बंद करने की समय सारणी में बदलाव किया हैं। उन्होंने बताया कि जिला में सभी सरकारी और निजी प्राईमरी स्कूलों के लिए सुबह 9.30 बजे से सायं 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया हैं।
राघव शर्मा ने बताया कि यह आदेश छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किए गए हैं। राघव शर्मा ने बताया कि ये आदेश सोमवार 26 दिसंबर से 31 जनवरी, 2023 तक लागू रहेंगे।
