By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बिक्रम ठाकुर का सुक्खू पर तीखा हमला, बोले— मुख्यमंत्री कहीं से भी चुनाव लड़ें, हार तय
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बिक्रम ठाकुर का सुक्खू पर तीखा हमला, बोले— मुख्यमंत्री कहीं से भी चुनाव लड़ें, हार तय
himachalpolitical

बिक्रम ठाकुर का सुक्खू पर तीखा हमला, बोले— मुख्यमंत्री कहीं से भी चुनाव लड़ें, हार तय

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/10/28 at 8:19 PM
Share

राहुल चावला, कांगड़ा-:भाजपा विधायक एवं जसवां-प्रागपुर के पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है, जबकि कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान जारी है। कांगड़ा एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा में गुटबाजी होने का आरोप लगाकर अपनी अंदरूनी कलह से ध्यान हटाने का प्रयास कर रही है।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता ही विक्रमादित्य सिंह को अगले मुख्यमंत्री के रूप में पेश कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेताओं को भाजपा पर सवाल उठाने से पहले अपने संगठन की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा हाईकमान के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेशभर में संगठनात्मक गतिविधियां चलाई जा रही हैं। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मिलकर संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं।

चुनावी तैयारियों में जुटी भाजपा

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि चुनावी वर्ष को देखते हुए भाजपा बूथ स्तर पर अपनी तैयारियों को मजबूत कर रही है। पार्टी के विधायक, संभावित प्रत्याशी और संगठन के पदाधिकारी आपसी तालमेल के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा का साथ देगी और राज्य में पार्टी की सरकार बनेगी।

तपोवन सत्र में जनहित के मुद्दे उठाएगा विपक्ष

विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर भाजपा विधायक ने कहा कि विपक्ष पूरी तैयारी के साथ तपोवन पहुंचेगा। सदन में प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार से विभिन्न विषयों पर जवाब मांगा जाएगा और विधायकों की ओर से सवाल लगाकर जनसमस्याओं को सदन में उठाया जाएगा। उनके अनुसार, आगामी सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

देहरा से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के देहरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए बिक्रम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में कहीं से भी चुनाव लड़ लें, उनकी हार तय है। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में जनता कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपना फैसला सुनाएगी और भाजपा को समर्थन मिलेगा।

TAGGED: Dharamshala BJP MLA
Chandrika October 28, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भरवाईं-ज्वालाजी मार्ग पर फिर टक्कर: HRTC बस और इनोवा की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
Next Article भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरे स्कूली बच्चे, हमीरपुर में निकाली जागरूकता रैली
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

दिल्ली की महारैली में कांगड़ा से उमड़ेगा कांग्रेस का हुजूम, पांच हजार कार्यकर्ता भरेंगे हुंकार

Ago

बरमाणा बस स्टॉप पर सफाई, शौचालय और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की उठी मांग

Ago

आधुनिक तकनीक से स्ट्रोक के गंभीर मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, डॉ. विनीत सग्गर ने दी जानकारी

Ago

बृज मार्शल आर्ट अकादमी के 26 खिलाड़ियों ने हासिल की कलर बेल्ट, मुख्य अतिथि ने किया सम्मानित

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?